फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सभी खेल स्टेडियम और खेल नर्सरी में डिसप्ले होंगे डोपिंग रोधी संदेश: विज

सभी खेल स्टेडियम और खेल नर्सरी में डिसप्ले होंगे डोपिंग रोधी संदेश: विज

Fri, 14 Jul 2017 01:50 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
सभी खेल स्टेडियम और खेल नर्सरी में डिसप्ले होंगे डोपिंग रोधी संदेश: विज
-पीजीआई रोहतक में स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की जल्द होगी शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सभी स्टेडियम, खेल नर्सरी में बैनर एवं बोर्ड पर अब डोपिंग रोधी अहम जानकारियां होंगी। खिलाड़ियों को डोपिंग से दूर रखने के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ इसकी जानकारी दी जाएगी, ताकि उनका भविष्य संवारा जा सके। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री अनिल विज ने पहले राज्य स्तरीय एंटी डोपिंग सेमिनार के दौरान ये बातें कहीं।
विज ने कहा कि इस कार्य के लिए प्रदेश के सभी जिला खेल अधिकारी मास्टर ट्रेनर के तौर पर काम करेंगे। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के साथ-साथ डोपिंग से बचाने में अधिकारियों की भूमिका अहम बताते हुए उसमें योगदान देने को कहा गया। खेल स्टेडियम और नर्सरी सहित कुछ अन्य स्थलों पर भी एंटी डोपिंग के बैनर लगाए जाएंगे, जिनमें संबंधित दवाइयों की जानकारी सहित अन्य जरूरी सुझाव भी होंगे।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को चोट लगने पर तत्काल उपचार की सुविधा मुहैया करवाने के लिए पीजीआईएमएस रोहतक में ‘स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर’ खोला जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक बुलाए जाएंगे
प्रदेश के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों को भी बुलाया जाएगा ताकि हरियाणा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकें। अगले विधानसभा सत्र में राई में खेल विश्वविद्यालय के प्रस्ताव को पारित कर दिया जाएगा, जिसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जिले में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम
विज ने कहा कि सरकार की इच्छा है कि प्रत्येक जिले में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाए ताकि उस क्षेत्र से संबंधित खेलों का युवाओं को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए। राज्य की खेल नर्सरियों में दाखिला लेने वाले खिलाडिय़ों को 2000 रुपये तक का मासिक वजीफा देने सहित कोच का वेतन एवं उपकरणों का पैसा देने का प्रावधान किया गया है।
डोपिंग नहीं, अपनी क्षमताओं के दम पर हासिल करें लक्ष्य: विज
इस दौरान मौजूद विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. के के खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश में चल रही खेल गतिविधियों के कारण खेल मंत्री अनिल विज को देश का सर्वश्रेष्ठ खेल मंत्री का पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को अपनी खेल क्षमताओं का प्रयोग करते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहिए, जिसमें डोपिंग का कोई स्थान नही होना चाहिए।

पदक जीतने के लिए अनैतिक कार्य में शामिल न हों खिलाड़ी : नाडा
नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी(नाडा) के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने हरियाणा प्रदेश की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर किए गए आकलन में यह साबित हुआ है कि हरियाणा का मुकाबला कोई प्रदेश नहीं कर सकता है। प्रदेश के खिलाडिय़ों को अपने देश-प्रदेश के सम्मान का ख्याल रखना चाहिए और पदक जीतने के लिए किसी भी अनैतिक कार्य में शामिल नहीं होना चाहिए। केन्द्र सरकार की ओर से एंटी डोपिंग पर कानून लाने का विचार किया जा रहा है, जिसके तहत पोषण की खुराक में डोपिंग पदार्थों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed