{"_id":"59678eeb4f1c1b29358b46f5","slug":"14999590831-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह मशीनों के किया परेशान, अब डिजिटलीकरण बना बकाया राशन मिलने की राह में रोडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह मशीनों के किया परेशान, अब डिजिटलीकरण बना बकाया राशन मिलने की राह में रोडा
Updated Thu, 13 Jul 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
मोरनी खंड की तीन पंचायतों धारला, ठंडोग और दाबसू के ग्रामीणों ने राशन न मिलने से परेशान होकर शुक्रवार को प्रदर्शन की चेतावनी दी है। वीरवार को इस संबंध में बीडीसी सदस्य किरन बाला, चंपा देवी, धारला पंचायत के सरपंच सुरेश पाल, सभी पंचों और ग्रामीणों ने एक बैठक की। इसमें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पिछले माह का बकाया राशन न देने की सूरत में शुक्रवार को डिपो पर प्रर्दशन करने व डिपो की तालाबंदी की आम सहमति बनाई गई।
तीनों पंचायतों के ग्रामीणों का कहना था कि पिछले महीने का राशन न मिलने से उन्हें काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा और अब विभाग उन्हेें मशीनों के खराब होने की सजा बकाया राशन न देकर दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले माह का राशन डिपो में पड़ा है और उसको वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। उसे बांटने का प्रबंध नहीं किया जा रहा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीनों से नेटवर्क की समस्या के कारण राशन वितरण की मशीनें बंद पड़ी हैं। अगर सही समय पर ये चला दी जातीं तो ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ता।
-आज प्रदर्शन करेंगे तीन पंचायतों के ग्रामीण