{"_id":"59667e364f1c1ba16e8b46b0","slug":"14998892694-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफार्म नंबर वन पर सीढ़ियों के रास्ते बहने वाले बरसाती पानी को लेकर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफार्म नंबर वन पर सीढ़ियों के रास्ते बहने वाले बरसाती पानी को लेकर लगाई फटकार
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटके कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
जीएम ने प्लेटफार्म नंबर छह सहित लिफ्ट और एस्केलेटर का किया दौरा
प्लेटफार्म एक पर सीढ़ियों के रास्ते बहने वाले बरसाती पानी को लेकर लगाई फटकार अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का बुधवार को नॉर्दर्न के जीएम आरके कुलश्रेष्ठ ने दौरा किया। सबसे पहले उनकी नजर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन स्थित सीढ़ियों के पास टपकते बरसाती पानी और सीढ़ियों के पास लटक रहे बिजली के तारों पर पड़ी। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि ये क्या सिस्टम बना रखा है। इतना ही नहीं टिकट वेंडिंग मशीन कक्ष में एस्केलेटर के पास भी छत से पानी टपक रहा था। इसे जीएम ने तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। उसके बाद उन्होंने एस्केलेटर लिफ्ट व रेलवे ट्रैक के डबल हो रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अंबाला मंडल के अधिकारियों को निर्देेश दिया कि जो कार्य चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रगति पर है, वो जल्द पूरे किए जाएं। वह चंडीगढ़ में यूटी के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन को लेकर होने वाले मीटिंग के लिए आए थे।
अक्तूबर से शताब्दी रविवार को भी चलेगी
यात्रियों ने मांग की थी कि अधिकतर यात्रियों का काम के सिलसिले में चंडीगढ़ से दिल्ली रविवार को जाना पड़ता है, उसी दिन उनकी वापसी भी होती है। उनके लिए शताब्दी बेहतर विकल्प है। रेलवे नॉर्दन जीएम आरके कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अक्तूबर से शताब्दी रविवार को भी चलेगी।
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट के लिए प्लानिंग
चंडीगढ़ रेलवे स्टेेशन के पंचकूला साइड विकास बिल्कुल जीरो है। लागों की मांग पर रेलवे की ओर से पंचकूला साइड रेलवे स्टेशन पर एग्जिट और एंट्री प्वाइंट बनाने की प्लानिंग चल रही है। जीएम के मुताबिक प्रोजेक्ट पर जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
यहां नहीं गई जीएम की नजर
पंचकूला साइड बने पिक एंड ड्रॉप लाइन पर जीएम नॉर्दन की नजर गई ही नहीं। क्योंकि बरसात के चलते जीएम सीढ़ियों से उतरे नहीं। आते तो एक साल पहले बनी पिक एंड ड्रॉप लाइन की पोल खुल जाती। यहां बरसात के दिनों में बरसाती पानी एकत्रित हो जाता है। जिसके चलते यात्रियों को बरसात के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता है।