{"_id":"595fe4d84f1c1bd42e8b4760","slug":"149945678411-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार को हरियाणा रोडवेज की ओर से पीडब्लूडी को बस डिपो के निर्माण के लिए पैसा ट्रांस्फर किया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार को हरियाणा रोडवेज की ओर से पीडब्लूडी को बस डिपो के निर्माण के लिए पैसा ट्रांस्फर किया जाएगा
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ करोड़ से पंचकूला में बनेगा बस डिपो
सोमवार को रोडवेज पीडब्लूडी को बस डिपो बनाने के लिए रुपये ट्रांसफर करेगा
रोडवेज ने हुडा को पैसे जमा कराए, नक्शा भी पास हो चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जल्द पंचकूला से फरीदाबाद, गुड़गांव, रेवाड़ी, नारनौल के लिए पंचकूला से बसें मिल सकेंगी। साथ ही लोकल रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ेगी। क्योंकि पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में हरियाणा रोडवेज के बस डिपो का निर्माण होने जा रहा है। ये बस डिपो आठ करोड़ से तैयार किया जाएगा। रोडवेज सोमवार को पीडब्लूडी को रुपये ट्रांसफर करेगा। उसके बाद विभाग की ओर से टेंडर होने के बाद बस डिपो का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पहले से बस डिपो के लिए रेखांकित जमीन को हुडा (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने हरियाणा रोडवेज के नाम 4.26 एकड़ जमीन अलॉट की है। इसके एवज में रोडवेज ने हुडा को पैसे भी जमा करे हैं। रोडवेज के जीएम ने बताया कि बस डिपो का नक्शा पास हो चुका है।
दूसरे शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
बस डिपो बनते ही जिले में बसों की कनेक्टिविटी बढ़ने साथ बिजनेस में इजाफा होगा। प्रदेश के दूसरे शहरों से बसों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।
बढ़ेगा बसों का काफिला
पंचकूला में करीब 99 और कालका में 55 बसें हैं। डिपो बनने के बाद यहां बसों की संख्या 300 के करीब हो जाएगी।
स्टूडेंट्स को होगा फायदा
जिले के हजारों युवाओं को प्रदेश के दूसरे शहरों में जाने के लिए चंडीगढ़ और जीरकपुर से बस लेनी पड़ती है। पंचकूला में बस डिपो होने से बसों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और स्टूडेंट प्रदेश के दूसरे शहरों में भी स्टडी के लिए आसानी से जा सकेंगे।
कोट्स
बस डिपो के लिए जगह का नक्शा पास हो चुका है। इसके निर्माण के लिए हरियाणा ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से आठ करोड़ रुपये पास हो चुके हैं। सोमवार को बस डिपो के निर्माण के लिए बी एंड आर को पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
-आरके गोयल, जीएम हरियाणा रोडवेज।
रिपोर्ट दीपक शाही