{"_id":"595e98064f1c1b5f1d8b4697","slug":"149937158117-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी पर कार्यशाला में शामिल हुए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी पर कार्यशाला में शामिल हुए औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर माह भरनी होगी स्टॉक की रिटर्न
जीएसटी पर लगी कार्यशाला में उद्यमियों ने अफसरों से पूछे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर अधिक से अधिक व्यापारियों को जागरूक करने के लिए जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर अलग अलग औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से पूछे गए सवालों का अधिकारियों ने जवाब दिया। व्यापारियों सहित तमाम लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई, ताकि इस संबंध में तमाम शंकाओं को दूर किया जा सके।
कार्यशाला में हरियाणा उद्योग परिसंघ, लघु उद्योग भारती, टिंबर एसोसिएशन, टाइल्स एसोसिएशन, फार्मास्युटिकल्स क्षेत्र के 125 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जीएसटी को लेकर पूछे सवालों का अंबाला रेंज की संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त मधुबाला व जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीतम सिंह मोर सहित अन्य अधिकारियों ने जवाब दिया।
जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीतम सिंह मोर ने बताया कि कार्यशाला के दौरान ट्रेडर्स को बताया गया कि जीएसटी लागू होने की तिथि तक जो स्टॉक फर्मों के पास था, वह मान्य रहेगा। आईडीसी रिटर्न को जीएसटी-1 में दर्शाना होगा। जबकि हर महीने की 10 तारीख को अपने स्टॉक की रिटर्न भरनी होगी। उन्होंने बताया कि जीएसटी के लिए विभाग ने हेल्प डेस्क की शुरुआत की है और पंचकूला स्थित हेल्प डेस्क का नंबर 0172-2571546 है। जीएसटी को लेकर कोई भी व्यापारी अपनी शंकाएं दूर कर सकते हैं, जबकि विभाग की वेबसाइट पर भी जीएसटी संबंधी जानकारियां उपलब्ध हैं। पीएस मोर ने बताया कि जीएसटी कर प्रणाली की सरलीकरण की एक बेहतरीन प्रणाली है और यह ट्रेडर्स के साथ-साथ विभाग के कर्मचारियों व आम जनता के हित में है।