फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tire factory torn cylinder, injured two workers

टायर फैक्टरी में फटा छोटा सिलेंडर, दो मजदूर घायल

Fri, 07 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
 Tire factory torn cylinder, injured two workers
टायर फैक्टरी में फटा छोटा सिलेंडर, दो मजदूर घायल
विज्ञापन

राज अग्रवाल
रायपुररानी।
अंबाला मार्ग पर स्थित गांव ककराली के नजदीक स्थित एक टायर फैक्टरी में खाना बनाते वक्त छोटा सिलेंडर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यूपी निवासी विजय व नवरंग फैक्टरी में काम करने के बाद दोपहर का खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में दोनों मजदूर आग में गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को सेक्टर -6 पंचकूला अस्पताल ले गए। वहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-32 में दाखिल कराया गया। मौली चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि हमें चंडीगढ़ अस्पताल से ही सूचना मिली थी। जिस पर वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण वह अभी बयान देने की हालत में नहीं थे। पूरे मामले की जानकारी बयान के बाद ही स्पष्ट होगी।

हो सकता था बड़ा हादसा
मौका से मिली जानकारी के अनुसार मजदूर पांच किलो गैस वाले अर्थात छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, जिस कारण आग बाहर नहीं गई। अगर सिलेंडर बड़ा होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इससे फैक्टरी के साथ गांव में भी आग फैल सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed