फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   छात्र और छात्राओं ने कॉलेज से चालान लेकर दाखिले के लिए बैंक में जमा करवाए पैसे

छात्र और छात्राओं ने कॉलेज से चालान लेकर दाखिले के लिए बैंक में जमा करवाए पैसे

Fri, 07 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
छात्र और छात्राओं ने कॉलेज से चालान लेकर दाखिले के लिए बैंक में जमा करवाए पैसे
विद्यार्थियों ने जमा कराई ऑनलाइन फीस
विज्ञापन

मेरिट लिस्ट जारी, कॉलेज से चालान लेकर बैंक में जमा कराए पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जिले के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, बीबीए, बीएससी के कोर्सों में दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पूरा दिन छात्र-छात्राओं का लिस्ट देखने के लिए तांता लगा रहा। विद्यार्थियों का वीरवार को सुबह दस बजे ही आना शुरू हो गया था। सभी शर्तों के मुताबिक डॉक्यूमेंट के साथ ऑनलाइन फार्म और हार्ड कॉपी लेकर स्टूडेंट कॉलेज पहुंचे। कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने स्टूडेंट्स के डॉक्यूमेंट की जांच की।

वीरवार को पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज की शिक्षिका रेनु गुप्ता ने बताया कि सभी संकायों को मिलकार पहले दिन मात्र 23 छात्राओं के चालान कटे हैं। इन छात्राओं ने दाखिले के लिए बैंक में ऑनलाइन फीस जमा कराई है। वहीं पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित पीजी कॉलेज की शिक्षिका रजनी भल्ला ने बताया कि मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पहले दिन दाखिले के लिए करीब 50 चालान कटे हैं। वहीं डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से दूसरी लिस्ट 11 जुलाई सुबह साढ़े ग्यारह बजे जारी की जाएगी।
विज्ञापन

गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज की कट-ऑफ लिस्ट
क्लास ऑल इंडिया जनरल हरियाणा जनरल एससी बीसीए बीसीबी फिजिकली डिसेबल
बीकॉम 90.6 77.4 47.4 44.2 52.8 0
बीए 84.8 71.2 42.8 44 51 56.2
बीसीए 88.6 69 52.2 52.4
बीबीए 90 74.2 55.6 44.2 55.6
बीएससी (एम) 94.8 85.8 46.4 71.2 71.2 83.4
बीएससी (नॉन मेडिकल) 94.2 85.8 67 53.3 75.6
बीएससी होम साइंस 71.8 49.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed