फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campaign against anti-social elements

असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाया अभियान

Fri, 07 Jul 2017 01:53 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Campaign against anti-social elements
रायपुररानी। क्षेत्र मे हुड़दंग मचाने वाले बाइक सवारों व लड़कियों पर अश्लील कमेंट करने वाले बदमाश तत्वों के खिलाफ पुलिस ने वीरवार को एक अभियान चलाया। रायपुररानी थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि दो-तीन दिन पहले कस्बा के कुछ लोगों ने असामाजिक तत्वों की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस पर विभाग के छेड़छाड़ करने वाले स्थानों की पहचान कर कार्रवाई की। अभियान के तहत लगभग बीस बाइक सवार, जो बिना हेल्मेट के ट्रिप्पल राइडिंग, ओवर स्पीड, बिना नंबर दोपहिया के पाए गए, उनके चालान किए गए हैं। साथ ही कुछ वाहन इंपाउंड भी किए गए। प्रभारी ने बताया कि महिला पुलिस कर्मचारियों ने रायपुररानी बस स्टैंड, आईटीआई व स्कूल के नजदीक छात्राओं को भी आपरेशन दुर्गा व ऑपरेशन मुस्कान के तहत उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान पुलिस विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1091, कंट्रोल रूम 100 नंबर, थाना नंबर-01734-256626 व थाना प्रभारी मोबाइल नंबर 9729990503 नोट कराते हुए विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed