{"_id":"595d4c394f1c1be7448b46a2","slug":"14992866399-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टडी
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका कालेज में नहीं लगी मेरिट लिस्ट
पूरा दिन स्टूडेंट हुए परेशान, शाम को निराश होकर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
अरुणा आसफ अली सरकारी कालेज में ग्रेजुएशन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा जब बुधवार को लगने वाली मेरिट लिस्ट नहीं लगी। जानकारी के अनुसार कॉलेज में विभिन्न संकायो में दाखिले के लिए भारी संख्या में विद्यार्थियों ने ऑन लाइन आवेदन किया था। 5 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट लगाई जानी थी। बुधवार को सुबह कॉलेज खुलने के कुछ ही देर बाद ही कालेज में आवेदनकर्ता विद्यार्थियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। काफी समय बाद भी जब मेरिट लिस्ट नहीं जारी हो पाई, तब बच्चों ने कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया। जिसके बाद उन्हें बताया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे मेरिट लिस्ट लगा दी जाएगी। लेकिन ढाई बजे भी लिस्ट न लगी देख विद्यार्थी निराश दिखे और घर लौटते नजर आए।
आवेदनकर्ता दिखे निराश
मोरनी निवासी दिनदयाल ने बताया कि वह राजपुरा में सर्विस करते हैं। बुधवार को वह छुट्टी लेकर बेटे ललित, जिसने बीकाम में आवेदन किया था, के साथ कॉलेज में पहुंचे थे। दोपहर तक भी मेरिट लिस्ट न देख वह निराश लौट रहे हैं। वहीं बिटना-टिपरा की सोनिया, निरू, दिपशिखा व शिखा ने बताया कि वह भी मेरिट लिस्ट देखने पहुंची थी। लेकिन दोपहर तक लिस्ट न लगने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
कोट
इस बारे में कालेज के कार्यवाहक प्रिंसिपल टीएन सैनी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हायर एजुकेशन विभाग ने 5 जुलाई कोऑनलाइन लिस्ट अपलोड करने की बात कही थी। लेकिन बुधवार को सुबह लिस्ट अपलोड नहीं हुई। इसके बाद विभाग ने मेल की तो दोपहर बाद लिस्ट अपलोड करने की बात कही गई। कालेज स्टाफ बार बार चेक करता रहा। लेकिन लिस्ट शाम तक नहीं आई थी।