{"_id":"595d4c364f1c1b230c8b4825","slug":"1499286635418-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित मंत्री के घर हुई आगजनी मामले में अगली सुनवाई 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित मंत्री के घर हुई आगजनी मामले में अगली सुनवाई 18 को
Updated Thu, 06 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री के घर पर आगजनी के मामले में अब 18 को सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
हरियाणा में हुए जाट आंदोलन के दौरान प्रदेश के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर पर हुई आगजनी के मामले में बुधवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सभी आरोपी पेश हुए, लेकिन सीबीआई की ओर से स्टेटस रिपोर्ट न सौंपे जाने के कारण सुनवाई 18 जुलाई तक के लिए टाल दी।
वित्त मंत्री के घर में जाट आंदोलन के दौरान हुई आगजनी के मामले में कुल 38 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। जेल में बंद आरोपी विडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेश हुए। जबकि शेष आरोपी पंचकूला की अदालत में पेश हुए। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई के दौरान भी सीबीआई ने अदालत से रिपोर्ट सौंपने के लिए वक्त मांगा था। अगली सुनवाई पर सीबीआई अदालत में स्टेटस रिपोर्ट सौंप सकती है।