{"_id":"594d78694f1c1b25588b493b","slug":"1498249359917-08-50-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राब्लम 17-08-50","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राब्लम 17-08-50
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कालका
कालका में स्ट्रे डॉग्स ने एक दिन में 10 लोगों को अपना शिकार बनाया। ऐसे में लोगों में स्ट्रे डॉग्स का डर घर कर गया है। लोग सैर पर निकलने से भी डरने लगे हैं। कालका सरकारी अस्पताल में वीरवार को सुबह से लेकर रात तक एक ही दिन में 10 मामले आ गए।
जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी से कमला, रमनदीप, गुग्गा माड़ी से रीना, रिहान, टगरा कली राम से राहुल, शिवम, प्रीति, सलोचना, प्रीतनगर से इरफान और पिंजौर से प्रेम चंद को स्ट्रे डॉग्स ने अपना निशाना बनाया है। शहर में डॉग बाइट के इतने मामले एक साथ आने के बाद भी प्रशासन आंखें मूंदे बैठा हुआ है।
कालका के गांधी चौक व रेलवे रोड पर सुबह-सुबह लावारिस कुत्तों के झुंड खड़े होने के कारण सैर से भी लोग मुंह मोड़ने लगे हैं। कालका अप्पर मोहल्ला निवासी अंकित, निशा और मीनू ने बताया कि वे रोजाना सुबह पांच बजे रेलवे रोड पर सैर के लिए निकलते थे परंतु रेलवे रोड पर सुबह कुत्तों के झुंड होने की वजह से अब उन्होंने सैर पर जाना छोड़ दिया है। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द कोई अभियान चलाकर इन स्ट्रे डॉग्स से निजात दिलाई जाए। जब इस बारे में एसडीएम कालका ऋचा राठी से बात कि गई तो उन्होंने बताया कि इस बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है, जल्द ही समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
-कुत्तों का खौफ इतना कि लोगोें ने सैर पर जाना ही छोड़ दिया