{"_id":"594835714f1c1b03678b46c0","slug":"14979045304-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में पांव फिसलने से नाले में बहा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में पांव फिसलने से नाले में बहा बच्चा
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में पांव फिसलने से नाले में बहा बच्चा
डेढ़ घंटे बाद पहुंची पंचकूला पीसीआर पिता को घुमाती रही
घटना के 20 मिनट बाद पहुंची चंडीगढ़ पुलिस ने भी नहीं की कोशिश
सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद बारिश के दौरान हुई घटना
देर रात तक नहीं मिला था बच्चा, पुलिस भी जा चुकी थी, पिता ढूंढ रहा है बच्चे को
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
बुढनपुर से सटी इंदिरा कॉलोनी में घर के बाहर खेल रहा बच्चा पांव फिसलने से लगभग सात फुट गहरे गंदे नाले में जा गिरा। सोमवार को हुई तेज बारिश के बाद नाले के बहाव में बच्चा बह गया। मां ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी तो बीस मिनट के बाद पुलिस पहुंची। लेकिन ये पुलिस पंचकूला की नहीं चंडीगढ़ की थी। चंडीगढ़ पुलिस ने बच्चे को नहीं तलाशा। कारण था कि यह इलाका चंडीगढ़ पुलिस के अंडर नहीं आता। उन्होंने पंचकूला पुलिस को कॉल कर मौके पर बुलाया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची पंचकूला पुलिस बच्चे के पिता को इधर उधर घुमाती रही और फिर चली गई।
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे हुई तेज बारिश में इंदिरा कॉलोनी का समीर (7) बड़ी बहन मुस्कान (9) के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बरसात तेज थी, इसलिए समीर की मां ‘छोटी’ दोनों बच्चों को बाहर से पकड़कर लाई। लेकिन दोनों चकमा देकर फिर बच्चों के साथ बाहर खेलने लगे। इतने में पास से गुजर रहे नाले के पास बच्चों को सांप दिख गया। बच्चे नाले की तरफ सांप देखने गए। इस बीच समीर का पांव फिसल गया और वह नीचे बह रहे नाले में जा गिरा। जिस ओर बच्चे खड़े थे, वहां ढलान है। पानी के तेज बहाव में सीमर बहने लगा। समीर की बहन मुस्कान ने समीर के नाले में गिरने की सूचना मां को दी। इलाके में बच्चे के पानी में बहने का शोर मच गया और काफी लोग नाले के पास एकत्रित हो गए। लेकिन तेज बहाव देखकर किसी की हिम्मत नहीं पड़ी कि कोई उसे बचा ले। सोमवार को देर रात तक लोगों को बच्चा नहीं मिला था। बच्चे का पिता समीर को ढूंढ रहा था। बता दें कि यह नाला इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी के बीच से होता हुआ बुढनपुर, मनीमाजरा, रायपुरकलां, बलटाना से जीरकपुर की ओर जाता है। इधर, प्रशासन की ओर से भी बच्चे को बचाने की कोई कोशिश नजर नहीं आई।