फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   बैंक में आग लगी आग पर समय रहते किया काबू,बडा हादसा टला

बैंक में आग लगी आग पर समय रहते किया काबू,बडा हादसा टला

Tue, 20 Jun 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बैंक में आग लगी आग पर समय रहते किया काबू,बडा हादसा टला
बैंक में लगी आग, समय रहते पाया काबू
विज्ञापन

पड़ोसी व्यक्ति, गार्ड और फायर ब्रिगेड ने दिखाई तत्परता
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक पिंजौर में सोमवार को सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बैंक के गार्ड की ओर से दी गई सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को फैलने से रोक लिया। मौके से मिली जानकारी के अनुसार बैंक के साथ ही बने एक मकान में रह रहे व्यक्ति ने बैंक से उठता धुआं देख एटीएम गार्ड को बताया। गार्ड ने बिना देरी किए ही बैंक के स्टॉफ को जानकारी दी। घटना सुबह करीब साढे़ 9 बजे की है। उस समय बैंक में कोई स्टॉफ नहीं था। आग बैंक के बैटरी बैक अप रूम में लगी थी।
बैंक मैनेजर दर्शन कुमार ने बताया कि उन्हें स्टाफ से इस घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग बैंक के अंदर बने बैटरी रूम में लगी थी। आग के कारणों की पता नहीं चला है। बैंक में रखा कैश, एटीएम का कैश और बैंक के बाकी सामान सेफ हैं।
विज्ञापन

कालका फायर ब्रिगेड के कर्मी सुरेंद्र ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे तो बैंक से धुआं उठ रहा था, और बैटरीज में आग लगी थी। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed