{"_id":"594830834f1c1b03678b4687","slug":"14979032688-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस.सी व बी.पी.एल छात्राओं को दिया जा रहा है नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस.सी व बी.पी.एल छात्राओं को दिया जा रहा है नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण।
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र उठाएं लाभ
बरवाला। जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला की ओर से रायपुररानी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नजदीक पिछले 10 वर्षों से कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए केंद्र के कंप्यूटर अनुदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र में सीमित सीटों पर एससी व बीपीएल छात्राओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इसलिए जिन बच्चों को इसकी जानकारी नहीं है, उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए। केंद्र में छात्राओं को तीन माह, छह माह व एक साल का कंप्यूटर कोर्स कराया जाता है। इन कोर्सों का लाभ आठवीं व दसवीं पास महिलाएं भी उठा सकती हैं। दूर-दराज के गांवों से आने वाली छात्राओं को बस पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। कोर्स पूरा होने पर एक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। उसके बाद जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव परीक्षार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान करते हैं।