{"_id":"70d156c2f18b5552a5efddcedff68218","slug":"14-october-medical-shop-closing-day-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 अक्तूबर को चंडीगढ़ में नहीं मिलेंगी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 अक्तूबर को चंडीगढ़ में नहीं मिलेंगी दवाइयां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Sep 2015 01:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यान दीजिए, 14 अक्तूबर को चंडीगढ़ में दवाइयां नहीं मिलेगी। इसके कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। हां, दवाइयों के लिए पीजीआई या जीएमसीएच जरूर जा सकते हैं। दरअसल, 14 अक्तूबर को शहर की 600 के करीब मेडिकल शॉप्स बंद रहेंगी।
विज्ञापन
ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) ने यह ऐलान किया है। चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय आनंद ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे इस बंद में पूरे देश के साढ़े सात लाख से ज्यादा केमिस्ट हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के खिलाफ पूरे देश में आनलाइन दवाइयों की बिक्री हो रही है। सरकार इनको रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन आनलाइन बिक्री का इसलिए विरोध कर रही है। क्योंकि इससे साढे़ सात लाख से ज्यादा केमिस्टों की रोजीरोटी पर संकट के बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
एआईओसीडी ने ऑनलाइन बिक्री के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए डीसीजीआई, डीटीएबी व सभी सांसदों को ज्ञापन भेज दिया है, जिसमें ई फार्मेसी के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्व भी इस तरह की दवाइयों का दुरुपयोग कर सकते हैं।
आनंद ने कहा कि एआईओसीडी सरकार के आनलाइन बिक्री को मंजूरी देने के लिए किसी भी तरह के प्रस्ताव का भी व्रिरोध करती है। क्योंकि ऐसा करना देश की जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ है।