फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   14 lakhs were cheated in the name of getting a car, three accused arrested from Mumbai

Chandigarh News: कार दिलवाने के नाम पर 14 लाख ठगे, मुंबई से तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
14 lakhs were cheated in the name of getting a car, three accused arrested from Mumbai
चंडीगढ़। शहर निवासी गुरदयाल सिंह से व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये बैंक ऑक्शन के माध्यम से कार दिलवाने के नाम पर 14 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई। इस मामले में चंडीगढ़ साइबर क्राइम की टीम ने मुंबई से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुर्नाल उर्फ कुणाल, अजय झामुरिया और रोनित जाधव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन और सक्रिय सिम कार्ड बरामद किए हैं। शिकायतकर्ता गुरदयाल सिंह ने बताया कि 23 नवंबर, 2024 को उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप पर बैंक ऑक्शन व्हीकल ग्रुप का लिंक मिला था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद वह ग्रुप में शामिल हो गए। कुछ दिन बाद उन्होंने ग्रुप में दो गाड़ियां खरीदने के लिए एक व्यक्ति से बात की। उन्होंने अपने सूत्रों से उन गाड़ियों की लोकेशन की पुष्टि भी कर ली। इसके बाद उन्होंने आरोपियों की ओर से भेजे गए विभिन्न बैंक खातों में कुल 14,13,890 रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब उनके स्टाफ ने गाड़ियों की डिलीवरी लेने संबंधित लोकेशन पर संपर्क किया, तो पता चला कि वे दोनों गाड़ियां ऑक्शन में बिक्री के लिए नहीं रखी गई थीं। जब उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन से संपर्क किया तो कोई जवाब नहीं मिला और बाद में वह मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed