फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13th Global peace Festival from 30th September, American Gandhi Bernie Meyer will Join it

13वां ग्लोबल पीस फेस्टिवल 30 सितंबर से, अमेरिकन 'गांधी' आएंगे, इस बार बहुत बड़ा बदलाव

Sat, 22 Sep 2018 11:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Sep 2018 11:14 AM IST
विज्ञापन
13th Global peace Festival from 30th September, American Gandhi Bernie Meyer will Join it
अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर
13वां ग्लोबल पीस फेस्टिवल 30 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसमें अमेरिकन 'गांधी' बर्नी मेयर भी आएंगे, वहीं इस बार एक बड़ा बदलाव हो रहा है। इंडोनेशिया में महात्मा गांधी की विचारधारा के लिए गांधी पुरी आश्रम की स्थापना करने वाले जमनालाल बजाज अवार्ड से सम्मानित अगोस इंद्र उदयना पहली बार सिटी ब्यूटीफुल में शांति का पैगाम देंगे। इनके साथ पिछले 9 साल से सिटी में आ रहे अमेरिकन गांधी बर्नी मेयर भी होंगे। महात्मा गांधी की विचारधारा और शांति का पैगाम दोनों शख्सियतें आस्ट्रेलिया से लेकर अफगानिस्तान से आ रहे 250 युवाओं के साथ शहर में 13वें ग्लोबल पीस फेस्टिवल में देंगे। युवसत्ता एनजीओ की ओर से यह फेस्टिवल 30 सितंबर से दो अक्तूबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


इंडोनेशिया में 2001 में रखी थी गांधी पुरी की नींव
इंद्र इंडोनेशिया में पिछले कई साल से गांधीवाद अलख जगा रहे हैं। 2011 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में विदेशों में गांधीवादी मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार मिल चुका है। इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है। वहां पर हिंदुओं की संख्या 15 लाख के आसपास है, लेकिन छोटी उम्र में वे गांधी जी के विचारों से प्रभावित हुए, उसके बाद सारा जीवन गांधी विचारों के साथ चलने को तय कर लिया। बाली में गांधी आश्रम बनाया है। इसकी स्थापना जनवरी 2001 में हुई थी। अहिंसा, मानवतावाद के प्रचार के लिए उन्होंने गांधीवादी साहित्य का इंडोनेशियाई भाषा में अनुवाद पेश किया। इंद्र हिंदुस्तान के गांधीवादी संस्थाओं और गांधीवादी विचारों के साथ काम करने वाले लोगों के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन


तीन दिन होंगे तीन नए थीम
युवसत्ता के डॉयरेक्टर प्रमोद शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल का आगाज 30 सितंबर को होगा। इसकी खासियत यह होगी कि तीनों दिन अलग थीम होगी। पहला दिन जहां पर्यावरण सुरक्षा, दूसरा दिन महिला सशक्तीकरण एवं तीसरा दिन दुनिया भर में बेहतरीन तालमेल बनाने का थीम होगा। इसकी शुरुआत 30 सितंबर को चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सेक्टर-42 में सुबह 10 बजे होगा। इसमें 10 देश हिस्सा लेंगे। एक अक्टूबर को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में वुमन सेफ्टी और उनकी प्रोग्रेस थीम पर सुबह 10 बजे कार्यक्रम होगा। इसी दिन शाम छह बजे सेक्टर-17 प्लाजा में वुमन पिंक टर्बन पहने कैंडल मार्च का आयोजन होगा। फेस्टिवल के अंतिम दिन दो अक्तूबर को चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट सेक्टर-42 में सुबह 9 बजे वॉक वाइल्ड लाइफ वॉक होगी। इसका रूट ओपन हैंड से लेकर परेड ग्राउंड तक होगा। समारोह के अंत में चार स्कूल एवं एक कालेज को पीस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार शहर के 4 स्कूल और 6 कालेज लेंगे हिस्सा
फेस्टिवल में पहली बार शहर के चार स्कूल एवं छह कॉलेजों के 50 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इनमें गवर्नमेंट कालेज कॉमर्स सेक्टर- 51, पोस्ट ग्रेजुएट कालेज सेक्टर-11, खालसा कालेज सेक्टर-26, डीएवी कालेज सेक्टर-1, एसडी कालेज सेक्टर-32, जीसीजीसेक्टर-42 एवं चार स्कूल डीपीएस सेक्टर-40, कार्मल कान्वेंट स्कूल सेक्टर-9, सीएल डीएवी स्कूल सेक्टर-7 और डीपीएस पानीपत के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed