फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   134A money is our right, no begging : Kulbhushan Sharma

134 ए का पैसा हमारा हक, कोई भीख नहीं : कुलभूषण शर्मा

Sun, 01 Sep 2024 07:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
134A money is our right, no begging : Kulbhushan Sharma
चंडीगढ़। निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने कहा कि सरकार 134 ए की प्राइवेट स्कूलों की राशि को लटका रही है। लेकिन संगठन साफ करना चाहता है कि यह राशि कोई भीख नहीं है, बल्कि स्कूलों का हक है और इसे स्कूल संचालक हर हाल में लेकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले भी 134 ए के भुगतान का प्राइवेट स्कूलों को प्रलोभन दिया और कहा कि उनके भुगतान के पैसे सरकार ने जारी कर दिए हैं। बाद में साजिश के तहत अपने ही ट्रेजरी विभाग से आपत्ति लगवाकर उन्हें जारी होने से रोक दिया। आरोप लगाया कि अब फिर सरकार उसी प्रकार का खेल, खेल रही है और राशि की फाइल से जारी करके अधिकारी ने उसे ऑडिट ब्रांच में भेज दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना विलंब 134 ए की राशि जारी करें, वरना एसोसिएशन कड़े कदम उठाने को मजबूर होगी। मांग उठाई की कि 9वीं से 12वीं तक जिन विद्यार्थियों को प्राइवेट स्कूल 10 सालों से अपने विद्यालयों में मुफ्त शिक्षा दे रहे हैं, उनकी भी भुगतान राशि तय करके अदा करें, वरना स्कूल संचालक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed