13 साल के बच्चे ने बहादुरी से बचाई बड़ी लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल के बच्चे की समझदारी से पूरा परिवार लूटने से बच गया। मामला पंचकूला में शनिवार की रात का है। दिशांत (13) के घ्ार में लुटेरा घुसा। लुटेरे ने चाकू निकालकर दिशांत की मां अर्चना को लूटना चाहा। दिशांत ने समझदारी से काम लिया। वह लुटेरे के सामने गिड़गिड़ाने लगा और कहा कि मेरी मां को छोड़ दो।
गुहार लगाते हुए दिशांत फिल्मी स्टाइल में लुटेरे के पैर छूने की एक्टिंग करते हुए झुका और उससे चाकू छीन लिया। इसके बाद घबराया लुटेरा उल्टे पांव दौड़ा और हड़बड़ाहट में पैर स्लिप होने से गिर गया। लुटेरा पकड़ा गया और दिशांत का परिवार बच गया।
दिशांत की बहादुरी पर पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने उसे श्लाघा-पत्र देकर सम्मानित किया। इस बीच दिशांत को चोट भी आई। मां अर्चना मेंहदीरत्ता ने कमिश्नर से कहा कि आज मैं और छोटा बेटा रेयान दिशांत की वजह से जिंदा हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दिशांत का नाम केंद्र सरकार को ब्रेवरी अवार्ड के लिए भेजा जाएगा।
बाइक पर आया था लुटेरा
सेक्टर-20 के इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पिंजौर की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मुनीष ने खुलासा किया है कि वह लूट के मकसद से ही फ्लैट में घुसा था। वह बाइक पर आया था। उन्होंने बताया कि लूट की कोशिश में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी के सोसायटी में दाखिल होने से संबंधित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।
दो दिन का रिमांड
लूट के आरोपी मनीष को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
सीपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने सुबह सोसायटी में पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। सीपी ने परिवार के साथ करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान सोसायटी में सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।
पुलिस अधिकारियों को उन्होंने सोसायटी में रह रहे लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत अलार्म लगाने, चौकीदारों की जानकारी, सीसीटीवी कैमरे लगाने और पुलिस नंबरों की सूची सार्वजनिक स्थलों पर लगाने के लिए कहा।