फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 people were duped of Rs 33 lakh in the name of work visa

Chandigarh News: वर्क वीजा के नाम पर 13 लोगों से 33 लाख रुपये ठगे

Tue, 12 Aug 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
13 people were duped of Rs 33 lakh in the name of work visa
चंडीगढ़। लक्ज़मबर्ग का वर्क वीजा लगवाने के नाम इमिग्रेशन कंपनी ने 13 लोगों से 33 लाख रुपये ठग लिए। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने पीड़ित लोगों की शिकायत पर वर्ल्ड वाॅक इमिग्रेशन की मानसी शर्मा समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है। पंजाब के बंगा निवासी राहुल टूरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने लक्ज़मबर्ग का वर्क वीजा लगवाने के लिए सेक्टर-17 की वर्ल्ड वॉक इमिग्रेशन कंपनी में संपर्क किया था। यहां उसकी मुलाकात मानसी शर्मा, रीशिता, अनिशा नेगी, सतकार, रमन, राजदीप सिंह, अनुभव गर्ग, अंशु गर्ग, वरुण, पूनम और अनुराग से हुई। आरोपियों ने उसे लक्ज़मबर्ग का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 3 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए रकम ट्रांसफर कर दी थी। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही रुपये वापस किए। इसी तरह अन्य 12 लोगों ने वर्ल्ड वॉक इमिग्रेशन कंपनी पर लगभग 30 लाख रुपये ठगी करने की शिकायत सेक्टर-17 के थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed