फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   13 limca book of records on name of 75 years old surinder singh azad, amazing story

75 साल की उम्र में इस शख्स ने कर दिखाया वो कमाल, आप सोच भी नहीं सकते

Tue, 21 Mar 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Tue, 21 Mar 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
13 limca book of records on name of 75 years old surinder singh azad, amazing story
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड धारी सुरिंदर सिंह आजाद
जज्बा हो तो इंसान कुछ भी कर जाता है। 75 साल की उम्र में इस शख्स ने वो कारनामा कर दिखाया है, जो करने के बारे में आप सोच भी नहीं सकते।  पंजाब के अमृतसर के रहने वाले सुरिंदर सिंह आजाद के नाम 13 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड दर्ज हैं और वे 13 और रिकॉर्ड बनाने की चाहत रखते हैं। कस्टम विभाग से रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट आजाद ने बताया कि जब वह 28 साल के थे, तब उनको सपना आया था कि वह रिकार्ड बना सकते हैं।
विज्ञापन


आम आदमी होने के नाते उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन एक दिन अखाड़े में प्रैक्टिस करते वक्त उन्होंने छाती फुलाने की कोशिश की और अभ्यास से सात इंच तक फुला कर पहली बार लिम्का बुक अवार्ड जीता। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा। ताली बजाना, चुटकी बजाना, सबसे कम स्पीड में स्कूटर चलाना, स्कूटर पर 10 लोगों को बिठा कर स्कूटर चलाना, आर्म रोटेशन, चौथे गियर में स्कूटर चलाना आदि इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में उनके 100 वर्षीय पिता पिशौरा सिंह, बेटे हरमिंदर सिंह और पोते तेजिंदर सिंह ने एक बूथ पर वोट डाल कर चार पीढ़ियों की वोटिंग का रिकार्ड कायम किया है। इस चार पीढ़ी ने आंखें दान करने का रिकार्ड भी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लिम्का बुक रिकार्ड हैं इनके नाम
- सात इंच छाती फुलाना।
- एक घंटे में 12,17 बार ताली बजाना।
- एक घंटे में 11,510 बार चुटकी बचाना।
- एक मिनट में 292 बार चुटकी बजाना।
- चौथे गियर में 2.35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्कूटर चलाना।
- एक लीटर पेट्रोल में 70 किमी स्कूटर चलाना।
- चौथे गियर में स्कूटर पर 10 लोगों को बिठा कर चलाना।
- अमृतसर से पिंजौर की करीब 250 किमी की दूरी स्कूटर से चौथे गियर में तय करना और फिर वापसी।
- एक मिनट में 138 बार आर्म रोटेशन (बाजू घुमाना)।
- एक मिनट में बंद मुट्ठी को कलाई से एक मिनट में 293 बार गोल-गोल घुमाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed