फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12th class exam of three centers canceled in Haryana

हिंदी का पेपर व्हाट्सएप पर वायरल: पहले दिन खूब चली नकल, तीन केंद्रों की परीक्षा रद्द, 165 नकलची पकडे़

Wed, 30 Mar 2022 11:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी/चरखी दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी/चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Mar 2022 11:26 PM IST
सार

बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने जिला नूंह में तावडू के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के 16 मामले पकड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने उपमंडल-नरवाना के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
12th class exam of three centers canceled in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा बोर्ड की बारहवीं परीक्षा बुधवार से शुरू हुई। पहला ही हिंदी का पेपर परीक्षा शुरू होने के करीब 20 मिनट बाद व्हाट्सएप पर वायरल हो गया और खूब नकल चली। प्रदेशभर में पहले दिन 165 नकलची पकड़े गए जिनके यूएमसी दर्ज किए गए हैं। तीन केंद्रों की परीक्षा भी रद्द कर दी है। 

विज्ञापन


भिवानी जिले में बहल क्षेत्र के गांव मंढोली कलां परीक्षा केंद्र से आधे घंटे में ही प्रश्नपत्र आउट हो गया, जो जल्द ही सोशल मीडिया के जरिये विभिन्न जिलों तक फैल गया। बोर्ड चेयरमैन प्रो. जगबीर सिंह ने यहां निरीक्षण कर परीक्षा रद्द कर दी और परीक्षा केंद्र को भी बहल शिफ्ट कर दिया। अत्यधिक बाहरी हस्तक्षेप और पेपर आउट किए जाने के कारण प्रदेशभर में तीन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई। इनमें दो केंद्रों को शिफ्ट किया गया। इसके अलावा तीन सुपरवाइजर को भी ड्यूटी में कोताही के कारण रिलीव कर दिया गया। 
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षा के लिए 1133 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 261657 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि नकल के 165 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी के लोहारू उपमंडल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के दो मामले पकड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंढोली कलां के दोनों परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के दौरान काफी अनियमितताएं पाई गईं। यहां करीब 70 साल के बुजुर्ग तो 14 साल के किशोर भी नकल करवाने में जुटे थे। स्कूल की दीवारों पर युवा चढ़े थे तो केंद्र के बाहर खड़ी एक स्कूल बस में बैठकर पर्चियां बनाई जा रही थीं। बोर्ड चेयरमैन ने यहां हिंदी विषय की परीक्षा रद्द कर दी। परीक्षा केंद्र रावमावि मंढोली कलां-1 (बी-1) व रावमावि मंढोली कलां-2 (बी-2) को 31 मार्च की परीक्षा के बाद होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों को बहल में शिफ्ट कर दिया है।

बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि ऐसे मामलों को सख्ती से निपटा जाएगा और शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर किसी विषय की परीक्षा नकल के चलते रद्द की जाती है तो रद्द हुए विषय की परीक्षा पुरानी पद्धति अपनाते हुए आयोजित करवाई जाएगी अर्थात परीक्षा पूर्णतया: विषयपरक (सब्जेक्टिव) होगी।

बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने जिला नूंह में तावडू के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां नकल के 16 मामले पकड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने उपमंडल-नरवाना के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही थी। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने उपमंडल महम के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिला जींद में जुलाना के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल के 17 मामले दर्ज किए। 

परीक्षा केंद्र रावमावि जुलाना-3 (बी-1) में तैनात सुपरवाइजर रामेश्वर दत्त पांडे, राकवमावि जुलाना-1 (बी-1) में तैनात सुपरवाइजर सुषमा व मंजु को ड्यूटी में कोताही बरतने पर तुरंत प्रभाव से कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण राकवमावि जुलाना-2 (बी-2) परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ नंबर-03 द्वारा परीक्षा केंद्र रावमावि, करौला (उपमंडल पटौदी) पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण हिंदी विषय की परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की है। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए गठित किए गए विशेष उड़नदस्तों ने 61 नकल के मामले दर्ज किए गए, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों के 45, उपाध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों के 09 और सचिव के स्पेशल उड़नदस्तों के 07 केस शामिल हैं।

रैपिड एक्शन फोर्स ने 14 केस पकड़े और अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 55 मामले दर्ज किए। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में चल रही वार्षिक परीक्षा मार्च-2022 के दौरान ड्यूटी पर कोताही बरतने के कारण रिलीव किए गए स्टाफ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed