हुड़दंगबाजों पर पुलिस का चाबुक, होली में 328 वाहन जब्त, 1298 के कटे चालान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के दिन चंडीगढ़ में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की गाज गिरी। पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखी। हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शहर में 64 नाके लगाए। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जमकर चालान काटे।
गुरुवार को थाना और ट्रैफिक पुलिस ने 328 वाहन जब्त और 1298 वाहनों के चालान किए। जिसमें ट्रिपलिंग, बिना हेलमेट ड्राइव, रेस ड्राइविंग आदि के मामलों में चालान शामिल हैं। हालांकि बीते वर्ष होली के दिन कुल 1017 चालान काटे गए थे।
इस मौके पर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंग बाजों पर भी नकेल कसा। कई जगहों पर पुलिस टीम को देख शराबियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 25 मामलों में अलग अलग सेक्टरों से कुल 33 शराबियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों का पुलिस ने मेडिकल करवाया। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ पंजाब पुलिस एक्ट 510 के तहत केस दर्ज किया है।
सबसे ज्यादा झगड़े की कॉल
होली के मौके पर कई जगह लोग आपस में उलझते दिखे। कई जगह पर लोगों ने छुटपुट बहस पर भी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। ज्यादातर लड़ाई झगड़े की कॉल कालोनियों से आई। पुलिस कंट्रोल रूम पर कुल 585 कॉल आई। जिनमें झगड़े की 323 कॉल थी।
कालोनियों के पास रही पुलिस मुस्तैद
पुलिस ने ज्यादातर कालोनियों में नजर बनाई रखी। इस दौरान पुलिस ने टीम रामदरबार फेज-1, फेज-2, धनास, सेक्टर-25 कालोनी, बापूधाम, कालोनी नंबर-4, विकासनगर के इंट्री और एक्जिट प्वाइंट पर नाकेबंदी रखी।
लगा रहा जाम
होली के दिन शहर के कई हिस्सों में जाम लगा रहा। पीयू के गेट नंबर दो के पास जाम लगते ही सेक्टर-11 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने लोगों को जाम से निजात दिलवाया।
860 पुलिसकर्मियों की लगी थी ड्यूटी
होली के मौके पर शहर के अलग अलग हिस्सों में हुड़दंगबाजी पर रोक लगाने के लिए यूटी पुलिस ने कुल 860 पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी। इनमें डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसएचओ समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। साथ ही क्राइम ब्रांच, सीआईडी, ऑपरेशन सेल के अलावा अन्य विंग जगह-जगह मुस्तैद रही।
थाना पुलिस बिना हेलमेट ट्रिपलिंग जब्त वाहन अन्य आफेंस खुले में शराब
ईस्ट डिवीजन 177 77 112 14 04
साउथ डिवीजन 129 20 43 46 09
सेंट्रल डिवीजन 165 15 73 101 12
ट्रैफिक पुलिस चालान
बिना हेलमेट 378
ट्रिपलिंग 32
ड्रंकन ड्राइव 130
कंट्रोल रूम कॉल 585
लड़ाई झगड़ा 323
सड़क हादसे 67
उपद्रव 31
अन्य 164
मनीमाजरा में 98 वाहन इंपाउंड, 243 चालान
मनीमाजरा, मौली जागरां और आईटी पार्क थाना पुलिस ने एरिया में कई जगह नाके लगाकर 98 वाहन जब्त किए और 243 चालान किए। पुलिस ने 28 युवाओं को शराब पीकर हुड़दंग मचाने और लड़ाई झगड़ा करने पर गिरफ्तार किया। इनमें मनीमाजरा पुलिस ने 34 वाहन जब्त किए जबकि इसके अलावा 46 बिना हेलमेट के चालान, 8 हुड़दंग मचाने वालों को गिरफ्तार किया।
आईटी पार्क थाना पुलिस ने 39 बिना हेलमेट और 39 अन्य मामलों में चालान किया जबकि 17 वाहन को जब्त किया। तीन को हुड़दंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसी तरह मौली जागरां पुलिस ने 25 वाहन जब्त किए, 52 लोगों के चालान किए। जबकि 17 को हुड़दंग मचाने और लड़ाई झगड़ा करने के मामले में गिरफ्तार किया।