फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   122 people of the same village sick in Patiala

गांव में एक साथ 122 लोगों के बीमार होने से हड़कंप, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताई ये वजह

Mon, 17 Jun 2019 08:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
122 people of the same village sick in Patiala
गांव में लगाया गया मेडिकल कैंप - फोटो : अमर उजाला

पटियाला के राजपुरा के नजदीक गांव बठौनियां कला में 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त लगने से बीमार पड़ गए हैं। जिनमें से छह की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर उल्टी-दस्त के इतने ज्यादा केस सामने आने से सेहत विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग ने गांव में मेडिकल चेकअप कैंप लगाकर मरीजों में मुफ्त दवाएं बांटीं।      

विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ हरीश मल्होत्रा ने बताया कि गांव बठौनियां कला में दूषित पानी पीने से बड़ी संख्या में लोग उल्टी-दस्त के शिकार हो गए हैं। इसका पता लगते ही सिविल सर्जन की अगुवाई में टीम ने स्थिति का जायजा लेने के लिए गांव का दौरा किया। सेहत विभाग ने गांव में मेडिकल चेकअप कैंप लगाकर 190 लोगों की जांच की। जिनमें से रविवार को 92 और सोमवार को 30 मरीजों को उल्टी-दस्त की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


इनमें से छह मरीजों की हालत ज्यादा खराब है, जिन्हें राजपुरा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिविल सर्जन ने बताया कि साथ ही विभाग की टीमों ने घर-घर सर्वे किया। टीम ने लोगों को इस बीमारी से बचने के लिए जागरूक किया। पानी को शुद्ध करने के लिए 6700 के करीब क्लोरीन की गोलियां और 862 ओआरएस के पैकेट बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीने वाले पानी में सीवेरज का पानी मिक्स होने से हुई समस्या: सिविल सर्जन 
सिविल सर्जन डॉ हरीश मल्होत्रा ने बताया कि गांव में पीने वाले पानी में सीवरेज का पानी मिक्स होने से लोग उल्टी-दस्त की बीमारी का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में राजपुरा के एसडीएम को अवगत करा दिया गया है। गांव में पीने वाले पानी की लीकेज को ठीक कराने और गैरकानूनी कनेक्शनों को कटवाने के लिए कहा गया है।


बताया कि गांव में विभिन्न जगहों से पांच पानी के सैंपल लेकर लैब में जांच को भेजे गए हैं। इसके अलावा मरीजों के मल के सैंपल भी जांच को लैब में भेजे हैं। गांव के लोगों को फिलहाल टैंकरों से पानी मुहैया कराया जा रहा है। बताया कि जब तक स्थिति काबू में नहीं होगी, तब तक मेडिकल कैंप जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed