{"_id":"63f660564a504ae02e078e54","slug":"1200-police-jawan-will-be-deployed-in-security-of-progressive-punjab-summit-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Invest Punjab Summit: तैनात रहेंगे पुलिस के 1200 जवान, थ्री लेयर रहेगा सुरक्षा पहरा, नो फ्लाइंग जोन भी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Invest Punjab Summit: तैनात रहेंगे पुलिस के 1200 जवान, थ्री लेयर रहेगा सुरक्षा पहरा, नो फ्लाइंग जोन भी घोषित
Thu, 23 Feb 2023 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:10 AM IST
सार
डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को खुद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में पहुंचकर पुलिस तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि समिट में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस मुलाजिम को जो डयूटी सौंपी जाएगी, वह उसे पूरी तनदेही से पूरा करेगा।
विज्ञापन
सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे डीजीपी गौरव यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोग्रेसिव पंजाब समिट में आने वाले मेहमानों का सुरक्षा पहरा काफी मजबूत रहेगा। तीन जिलों के 1200 पुलिस मुलाजिम समिट की सुरक्षा में लगाए गए हैं। समिट स्थल के अंदर तैनात मुलाजिम पूरी तरह कॉरपोरेट लुक यानी सूट बूट में दिखेंगे। साथ ही मेहमानों की मदद के लिए हर दम तैयार रहेंगे। यह मुलाजिम मेहमानों से हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में बातचीत करने में माहिर है। इसके अलावा पुलिस कैमरों से सारी स्थिति पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को खुद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में पहुंचकर पुलिस तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि समिट में किसी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस मुलाजिम को जो डयूटी सौंपी जाएगी, वह उसे पूरी तनदेही से पूरा करेगा।
विज्ञापन
पुलिस की तरफ से आयोजन स्थल पर थ्री लेयर सुरक्षा पहरा रहेगा। हथियारों से लैस पुलिस के जवान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के बाहर रहेंगे। इसके बाद कैंपस के अंदर पुलिस रहेगी, जबकि जहां पर सेशन आयोजित किए जाने है। वहां पर पुलिस के जवान रहेंगे। मंच तक केवल चुनिंदा लोग पहुंच पाएंगे। हाल में बैठने वाले हर व्यक्ति का पूरा ब्योरा पुलिस के पास रहेगा। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक पुलिस मुलाजिम रहेंगे। इसके अलावा आयोजन स्थल के अंदर केवल वहीं लोग जा सकेंगे, जिनके पास सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र रहेंगे। पुलिस के तमाम सीनियर अधिकारी वहां पर मौजूद रहेंगे। वहीं, पुलिस ने लोगों ने सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
आज और कल नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित
जिला मजिस्ट्रेट-सह-उपायुक्त आशिका जैन ने 23 और 24 फरवरी को आईएसबी में होने जा रहे प्रोग्रेसिव पंजाब इनवेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन को देखते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए विशेष आदेश जारी किया है। इनमें आईएसबी और इसके आसपास के क्षेत्र को नो ड्रोन और नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। इस दौरान वहां किसी भी प्रकार की उड़ने वाली वस्तुओं के उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पंजाबी व्यंजन परोसे जाएंगे
प्रोग्रेसिव पंजाब में आने वाले मेहमानों का स्वागत पंजाबी स्टाइल में होगा। ढोल आदि का इंतजाम भी किया गया। इसके अलावा मेहमानों के लिए कई व्यंजन परोसे जाएंगे। इनमें सरसों का साग, हंडी वाली दाल, विभिन्न तरह के कवाब, जलेबी और रबड़ी का इंतजाम रहेगा। वहीं, मेहमानों के लिए शाम को एक सभ्याचारक प्रोग्राम भी आयोजित किया जाएगा।