फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   120-foot effigy of Ravana will be burnt in Ludhiana on Dussehra 2023

Dussehra 2023: लुधियाना में जलेगा पंजाब का सबसे ऊंचा 120 फुट का रावण, वाटर प्रूफ कागज से होगा तैयार

Sat, 14 Oct 2023 01:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 01:49 PM IST
सार

पिछले साल बारिश के कारण रावण का पुतला खराब हो गया था। इसलिए इस बार यूएसए से विशेष तौर पर मंगवाए गए वाटर प्रूफ कागज से रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। यह कागज न तो पानी और न ही धूप से खराब होता है। इस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च आने की संभावना है।

विज्ञापन
120-foot effigy of Ravana will be burnt in Ludhiana on Dussehra 2023
लुधियाना में तैयार हो रहा 120 फुट का रावण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब में इस बार दशहरे पर 120 फुट के रावण का दहन किया जाएगा। लुधियाना के दरेसी मैदान में पूरे पंजाब का सबसे ऊंचा 120 फुट का रावण बनाया जा रहा है। इसे तैयार करने के लिए बीस दिनों से टीमें जुटी हैं। रावण के पुतले को बनाने वाले कारीगर उत्तरप्रदेश के आगरा से आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार, दो आईईडी-हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर-बैटरी बरामद
विज्ञापन


एमबीए इमरान बना रहे है पुतला
पिछली बार इस मैदान में 110 फुट का रावण का पुतला था, लेकिन इस बार इसकी ऊंचाई और दस फुट बढ़ाई गई है। इसे बनाने वाला कारीगर कोई अनपढ़ नहीं बल्कि एमबीए की पढ़ाई कर चुका इमरान और उसके पिता अजहर अली है। जो चालीस सदस्यों की टीम के साथ बीस दिन से पुतले को तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर प्रूफ कागज का कर रहे इस्तेमाल
पिछले साल बारिश के कारण रावण का पुतला खराब हो गया था। इसलिए इस बार यूएसए से विशेष तौर पर मंगवाए गए वाटर प्रूफ कागज से रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है। यह कागज न तो पानी और न ही धूप से खराब होता है। इस पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च आने की संभावना है। कारीगर इमरान ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ दरेसी मैदान में 120 फुट के अलावा उपकार नगर में 80 फुट, अग्र नगर में 50 से 55 फुट, धांधरा में चालीस फुट, मुल्लांपुर दाखा में पचास फुट, जालंधर कैंट में 80 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं।



चालीस लोगों की टीम काम में जुटी
करीब चालीस सदस्यों की टीम बीते 15 सितंबर से पानीपत और लुधियाना में रावण के पुतले बना रही है। दरेसी मैदान में तैयार किए जा रहे पुतले को रिमोट कंट्रोल के साथ जलाया जाएगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार रावण का पुतला मोटा रखा गया है। इसके अलावा सिर पर महाराजाओं जैसी टोपी और छत्र भी बनाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed