{"_id":"5ed11af68ebc3e90846665b5","slug":"12-year-old-child-met-family-two-months-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी से मिलने निकला 12 वर्षीय बच्चा दो माह बाद लखनऊ में मिला, ऐसे जिला प्रशासन ने परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी से मिलने निकला 12 वर्षीय बच्चा दो माह बाद लखनऊ में मिला, ऐसे जिला प्रशासन ने परिवार से मिलाया
Sat, 30 May 2020 02:14 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 30 May 2020 02:14 AM IST
सार
- दादी से मिलने के लिए मालगाड़ी पर बैठकर कफ्यू में रवाना हो गया लखनऊ
- दो माह बाद जिला प्रशासन के प्रयास से लखनऊ से खोजा बारह वर्षीय बच्चा
विज्ञापन
बच्चे को चॉकलेट देते हुए फिरोजपुर के डीसी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लॉकडाउन के दौरान 12 वर्षीय बच्चा अपनी दादी से मिलने मालगाड़ी पर बैठकर बिहार को निकला। लेकिन वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गया। इधर, पंजाब में बच्चे के अभिभावक उसकी तलाश में भटकते रहे। इस बीच लखनऊ प्रशासन की बाल कल्याण समिति ने पंजाब के फिरोजपुर जिला प्रशासन से संपर्क किया और बच्चे के लखनऊ में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने 27 मई को एक कार लखनऊ को रवाना किया। यह कार शुक्रवार को बच्चे को लेकर फिरोजपुर पहुंच चुकी है। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि यह बच्चा बिहार में रह रहीं अपनी दादी से मिलने को मालगाड़ी में बैठ गया था।
विज्ञापन
परिवार वाले उसे ढूंढते रहे लेकिन वह लखनऊ पहुंच गया। जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली कि बच्चा लखनऊ में सलामत है। वापस लाने के लिए फिरोजपुर से एक गाड़ी में बाल भलाई कमेटी के कर्मचारियों को रवाना किया।
विज्ञापन
कमेटी के कर्मचारी गाड़ी में बच्चे को वापस फिरोजपुर लेकर आए। जिसे डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने उनके पिता को सुपुर्द किया। डिप्टी कमिश्नर ने बच्चे को चॉकलेट बॉक्स भी दिया। साथ ही उसे भविष्य में इस तरह अपने आप घर से नहीं निकलने के लिए समझाया।
डिप्टी कमिश्नर ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर बनाए रखने की अपील की, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। बच्चे के पिता उदय शंकर कुमार ने डिप्टी कमिश्नर का इस सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। दो महीने बाद वह अपने बच्चे को वापस पाकर वह बेहद खुश हैं।