फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 percent students present in class seven and eight on the first day in government schools

सरकारी स्कूलों में पहले दिन कक्षा सात व आठ में 12 फीसदी छात्र उपस्थित

Tue, 10 Aug 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
12 percent students present in class seven and eight on the first day in government schools
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में पहले दिन कक्षा सात के 11.90 और कक्षा आठ के 11.56 फीसदी छात्र उपस्थित रहे। कोविड के कारण कई अभिभावकों ने छात्रों को नहीं भेजा। स्कूल पहुंचे छात्रों ने अपने अभिभावकों की मंजूरी का प्रमाणपत्र भी सौंपा। स्कूल प्रशासन को उम्मीद है कि छात्रों की उपस्थिति दो-चार दिन में दोगुनी होगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने नौवीं, दसवीं व बारहवीं के छात्रों के लिए पहले ही स्कूल खोल दिए थे। इनकी ऑफलाइन कक्षाएं चल रही हैं। सोमवार से सात व आठवीं की भी ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गईं। छात्र पहले दिन मास्क लगाकर पहुंचे थे। गेट पर उनके हाथ सैनिटाइज करवाए गए। कक्षाओं में छात्रों ने अपने अनुभव बताए। साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में भी जानकारी दी। शिक्षकों ने पहले दिन कई विषयों की पढ़ाई करवाई। साथ ही कोविड को लेकर बच्चों के मन में जो सवाल थे, उनका जवाब भी दिया। आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को कक्षा सात, आठ, नौ, दस व बारह में पंजीकृत 67158 छात्रों में से 15763 छात्र उपस्थित रहे। इनका प्रतिशत 23.46 रहा।
विज्ञापन

किस कक्षा में कितने विद्यार्थी पहुंचे
कक्षा पंजीकृत छात्र उपस्थित प्रतिशत
7 13024 1550 11.90
8 13903 1607 11.56
9 14272 5165 36.19
10 13589 5090 37.46
12 12370 2351 19.01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed