फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 more patient discharges from PGI, 28 beat Corona in six days

पीजीआई से 12 और मरीज डिस्चार्ज, छह दिन में 28 ने दी कोरोना को मात

Sun, 17 May 2020 12:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
12 more patient discharges from PGI, 28 beat Corona in six days
सेक्टर-15 के कोरोना पॉजिटिव मरीज को शुभकामनाएं देकर पीजीआई डायरेक्टर डॉ. जगतराम डिस्चार्ज करते हु - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती 12 पॉजिटिव मरीजों ने कोरोना पर जीत दर्ज कर घर वापसी की। डिस्चार्ज होने वाले 12 मरीजों में से 10 अकेले बापूधाम के हैं जबकि अन्य दो सेक्टर-30 और सेक्टर-15 के हैं। यह सभी मरीज 27 अप्रैल से 2 मई के बीच में पीजीआई में कोरोना भर्ती किए गए थे। इन मरीजों के साथ अब चंडीगढ़ में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 52 हो गई है। राहत की बात यह है कि पिछले 6 दिनों में जहां कुल 28 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं वहीं तीन दिनों में कोई भी नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इससे प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। लोगों का मानना है कि धीरे-धीरे सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों की समझ होने के कारण सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

रिपीट टेस्ट निगेटिव आने पर सभी की खुशी का ठिकाना नहीं था
शनिवार को पीजीआई से डिस्चार्ज करते समय डायरेक्टर प्रो. जगतराम ने सभी 12 कोरोनावीरों को कोरोना योद्धाओं पर आधारित पोस्टर और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि एक बार में 12 मरीजों की रिपीट टेस्ट दोनों बार नेगेटिव आना हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इस समय मरीजों की संख्या पूरे देश में काफी ज्यादा है। ऐसी स्थिति में ठीक होने वाली मरीजों की संख्या सरकार के साथ ही देश की जनता के लिए राहत भरी खबर है। उन्होंने बताया कि अचानक से बापूधाम में कोरोना संक्रमण के बाद तेजी से बढ़ती मरीजों की संख्या सबके लिए परेशानी और चिंता का कारण बन गया था लेकिन पिछले तीन दिनों से बापूधाम के साथ ही शहर में कहीं भी कोई नया पॉजिटिव केस का न मिलना अच्छी खबर है। उनका कहना था कि इन मरीजों का ठीक होना पीजीआई के डॉक्टरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 निवासी मरीज था ज्यादा गंभीर
शनिवार को पीजीआई से डिस्चार्ज वाले कोरोना के मरीजों में सेक्टर-15 निवासी 67 साल का एक वृद्ध भी शामिल था। इसकी स्थिति पिछले दिनों बेहद गंभीर थी। पीजीआई के डीन अकादमी डॉक्टर जीडी पूरी ने बताया कि इलाज के बाद 15 मई को उसकी करोना रिपीट टेस्ट दोनों बार नेगेटिव आ गई थी लेकिन उन्हें अन्य दूसरी परेशानियां होने के कारण 24 घंटे और चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया। फिलहाल उसकी स्थिति ठीक है। वहीं 11 अन्य मरीजों में सेक्टर-30 निवासी 40 साल का एक पुरुष और बापूधाम के क्रमश: 17 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरुष, 21 वर्षीय युवती, 34 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय पुरुष और 20 वर्षीय युवक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed