फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 mobile phones found in Nabha jail of Punjab

आंखोंदेखीः पंजाब की जेल में 4G मोबाइल चला रहे कैदी, औचक निरीक्षण में खुली सुरक्षा की पोल

Thu, 24 Jan 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 24 Jan 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
12 mobile phones found in Nabha jail of Punjab
नाभा जेल में औचक निरीक्षण में पहुंचे पुलिसकर्मी

नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में बुधवार तड़के भारी पुलिस फोर्स ने औचक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बैरकों व बैरकों से बाहर कुल 12 मोबाइल चालू हालत में और चार्जर मिले। मामले में आठ कैदियों के खिलाफ नाम के साथ और तीन अज्ञात के खिलाफ नाभा थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी नाभा थाना कोतवाली से एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू की तरफ से खास हिदायतें दी थीं कि नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में चेकिंग की जाए। बुधवार तड़के एसपी हरमीत सिंह हुंदल की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स ने नाभा जेल में अचानक पहुंचकर बड़े पैमाने पर चेकिंग की। 
विज्ञापन


करीब 11.30 बजे तक चली इस चेकिंग के दौरान पांच, छह और 20 नंबर बैरकों से आठ मोबाइल बरामद किए गए। यह मोबाइल सिम और बैटरियों के साथ थे। चार मोबाइल बैरकों के बाहर से बरामद किए गए हैं, जो छिपाकर रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग दौरान चार चार्जर भी बरामद हुए। थाना इंचार्ज गुरमीत सिंह ने बताया कि यह चेकिंग अचानक थी इसलिए तीन-चार कैदियों के पास से तो मोबाइल उनके सिरहाने के पास रखा ही मिल गया। ये सभी मोबाइल फोर-जी बताए जा रहे हैं।


कुछ ने मोबाइल छिपाकर रखे हुए थे। नाभा कोतवाली में कैदियों विक्रमजीत सिंह, मनजिंदर सिंह, धरमिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, अरविंदर सिंह, रणजीत सिंह, परवेश कुमार और गुरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीन अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। चेकिंग टीम में एसपी के अलावा जेल सुपरिंटेंडेंट, दो डीएसपी, तीन इंस्पेक्टर, 25 सब इंस्पेक्टर और 70 अन्य पुलिस मुलाजिम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed