फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 deaths and 9655 tested positive for covid 19 in Haryana

हरियाणा: कोरोना के 9655 नए संक्रमित मिले, 12 मरीजों की मौत, सरकारी दफ्तरों में पांच फरवरी तक वर्क फ्रॉम होम

Fri, 21 Jan 2022 10:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jan 2022 10:55 PM IST
सार

हरियाणा में कोरोना की संक्रमण दर 21.57 फीसदी तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 12 मरीजों ने अपनी जान गंवाई और 9655 पॉजिटिव मिले। सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा पांच फरवरी तक जारी रखने का एलान किया है।

विज्ञापन
12 deaths and 9655 tested positive for covid 19 in Haryana
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण दर तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को दैनिक संक्रमण दर 21.57 फीसदी पहुंच गई है। रिकवरी दर लुढ़क कर 91.91 फीसदी रह गई है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 9655 नए केस मिले हैं और 12 की जान गई। यमुनानगर में 4, गुरुग्राम में 3, नूंह में 2, फरीदाबाद, करनाल व पानीपत में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 62 हजार पार हो गई है। राहत की बात यह है कि एक दिन में 9247 मरीज ठीक हुए हैं।

विज्ञापन


नए केस: गुरुग्राम 3509, फरीदाबाद 911, हिसार 340, सोनीपत 590, करनाल 443, पानीपत 322, पंचकूला 547, अंबाला 451, सिरसा 218, रोहतक 286, यमुनानगर 222, भिवानी 209, भिवानी 209, कुरुक्षेत्र 227, नारनौल 165, जींद 236, रेवाड़ी 362, झज्जर 177, फतेहाबाद 148, चरखी-दादरी 72, नूंह में 40 और पलवल में 35 नए संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


1.12 लाख का टीकाकरण
शुक्रवार को एक लाख 12 हजार 815 लोगों ने कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच पहना। 37 हजार 919 ने पहली और 67 हजार 633 को दूसरी डोज लगी। 7263 से बूस्टर डोज लगवाई। प्रदेश में अभी तक तीन करोड़ 85 लाख 58 हजार 78 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से दो करोड़ 22 लाख 45 हजार 473 को पहली और एक करोड़ 62 लाख 15 हजार 451 को दूसरी डोज लग चुकी है। अभी तक 97 हजार 154 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी दफ्तरों में पांच फरवरी तक जारी रहेगा वर्क फ्रॉम होम
हरियाणा के सरकारी कार्यालयों में अब पांच फरवरी तक वर्क फ्रॉम होम रहेगा। मुख्य सचिव कार्यालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। पूर्व आदेश 4 जनवरी से 20 जनवरी सुबह पांच बजे तक जारी थे। मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, मंडलायुक्तों, डीसी व सभी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को आदेश दिए हैं कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण 50 फीसदी कर्मियों को ही कार्यालय बुलाएं। अन्य कर्मियों के लिए कार्य का रोस्टर जारी करें। 


स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी 86 फीसदी कर्मचारियों ने ही दोनों डोज लगवाई हैं। 13734 कर्मचारियों ने अभी एक ही डोज लगवाई है। 15 हजार कर्मचारियों ने अभी तक एक भी डोज नहीं ली है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 67 प्रतिशत बच्चों ने दोनों डोज लगवा ली हैं। दोनों डोज न लगवाने वाले शिक्षकों के स्कूलों में प्रवेश को लेकर अभी तक स्कूल शिक्षा विभाग कोई निर्णय नहीं ले पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed