{"_id":"5a1730ef4f1c1bd0408b88cf","slug":"12-class-pass-cannot-sit-in-exam-of-jee-main","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 में 12वीं पास नहीं दे पाएंगे जेईई मेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 में 12वीं पास नहीं दे पाएंगे जेईई मेन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
Nursery Examsheet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन में पिछले वर्ष 12वीं पास करने वाले युवाओं को भी फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा। परीक्षा आयोजक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने ताजा नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी दी है।
बोर्ड के मुताबिक, वर्ष 2015 और इससे पहले के छात्र भी जेईई मेन में नहीं बैठ पाएंगे।सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, जिन छात्रों ने वर्ष 2015 में 12वीं की परीक्षा दी और फेल हो गए थे, उन्होंने वर्ष 2016 में दोबारा 12वीं की परीक्षा दी थी और पास हो गए, ऐसे छात्र किसी भी दशा में जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे।
इसी प्रकार, वर्ष 2015 या इससे पहले 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र भी जेईई मेन का एग्जाम नहीं दे पाएंगे। केवल जिन छात्रों ने वर्ष 2016 में 12वीं की पहली बार परीक्षा दी और सफल हुए, जिन छात्रों ने वर्ष 2017 में परीक्षा पास की एवं जो छात्र अब वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वहीं जेईई मेन की परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा विशेषज्ञ और अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा ने बताया कि जेईई मेन का एग्जाम पैटर्न गत वर्ष जैसा ही रहेगा। छात्र चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में परीक्षा दे सकते हैं। जिन छात्रों को जेईई मेन के लिए एक दिसंबर से आवेदन करना है, वे तुरंत अपना आधार कार्ड बनवा लें।