{"_id":"5ec2b2f38ebc3e906a2199c4","slug":"1151-passengers-from-patiala-and-1536-migrants-from-sirhind-return-to-their-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन: पटियाला से 1151 यात्री प्रतापगढ़ रवाना, सरहिंद से 1536 प्रवासी दुर्गापुर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलायन: पटियाला से 1151 यात्री प्रतापगढ़ रवाना, सरहिंद से 1536 प्रवासी दुर्गापुर लौटे
Tue, 19 May 2020 02:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/सरहिंद/अमृतसर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/सरहिंद/अमृतसर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 May 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
पटियाला स्टेशन से सोमवार को 14वीं विशेष रेलगाड़ी यूपी के प्रतापगढ़ भेजी गई। इसमें प्रवासी मजदूरों के अलावा आम लोगों को भी भेजा गया। डीसी कुमार अमित ने बताया कि सोमवार को सात बसें भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश को रवाना की गई हैं। मंगलवार सुबह एक ट्रेन बिहार के जिला बेगूसराय जाएगी और दूसरी ट्रेन शाम को यूपी के अमेठी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब: सरहिंद से 1536 प्रवासियों को लेकर पांचवीं ट्रेन दुर्गापुर रवाना
पांचवीं श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार को 1536 प्रवासियों को लेकर दुर्गापुर (पश्चिमी बंगाल) के लिए रवाना हुई। इसमें फतेहगढ़ साहिब समेत जिला एसएएस नगर, एसबीएस नगर, रूपनगर, जालंधर, लुधियाना और कपूरथला से प्रवासियों को विशेष बसों से रेलवे स्टेशन लाया गया जहां से वह विशेष रेलगाड़ी में अपने पैतृक राज्यों को रवाना हो गए। इस अवसर पर यात्रियों को शुद्ध खाना भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- अमृतसर में बड़ी वारदात, धारदार हथियार से युवक का एक हाथ काटा, दूसरा कलाई से लटका
विज्ञापन
35 प्रवासियों को लेकर विशेष बस मुजफ्फरनगर रवाना
जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स फतेहगढ़ साहिब से 35 विशेष बस प्रवासियों को लेकर मुजफ्फरनगर (यूपी) के लिए रवाना हुई। डीसी अमृत कौर गिल ने हरी झंडी देकर बसों को रवाना किया। यात्रियों ने कहा कि पंजाब सरकार ने उनके वापसी के लिए जो प्रयास किया है, वह उस के लिए पंजाब सरकार को धन्यवाद करते हैं।
अमृतसर: 146 मजदूर छह बसों से अपने घर लौटे
जिला प्रशासन ने 146 प्रवासी मजदूरों को छह विशेष बसों से अलीगढ़, सहारनपुर और मथुरा रवाना किया। प्रशासन ने इन सभी मजदूरों की ऑनलाइन बुकिंग कर उन्हें सोमवार सुबह सूचित किया कि वह दो बजे बस स्टैंड पहुंचे। बस स्टैंड और बसों को सैनिटाइज किया गया। मजदूरों को मास्क और रास्ते के लिए खाना-पानी उपलब्ध करवाया गया।