फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1130 policemen will handle the arrangements of the fair, police checkpoints will be set up at 13 places

Chandigarh News: 1130 पुलिसकर्मी संभालेंगे मेले की व्यवस्था, 13 स्थानों पर लगाए जाएंगे पुलिस नाके

Sat, 06 Apr 2024 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
1130 policemen will handle the arrangements of the fair, police checkpoints will be set up at 13 places
उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुशील सारवान ने समीक्षा बैठक
विज्ञापन

मेले की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शुक्रवार को माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सभागार में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुशील सारवान ने की। उन्होंने बताया कि नौ से 17 अप्रैल तक मेले का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि मेले की व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला स्थल को तीन जोन में बांटकर हर जोन में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 13 स्थानों पर पुलिस नाका लगाया जाएगा। छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पांच पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी नियुक्त की गई हैं। इस बार 1130 पुलिसकर्मियों को मेला ड्यूटी पर नियुक्त किया है जो पिछली बार से 250 जवान ज्यादा हैं।
विज्ञापन

सुशील सारवान ने कहा कि चैत्र नवरात्र मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं ताकि एक व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और निशक्त जनों के लिए माता के दर्शन करने की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे की जाए निर्बाध बिजली आपूर्ति
सुशील सारवान ने निर्देश दिए कि मेले के दौरान माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होेंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान प्लास्टिक कैरीबैग के इस्तेमाल पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया जाए। नवरात्र के दौरान शिफ्ट अनुसार 24 घंटे डॉक्टरों की टीम की तैनाती रहेगी। इसके अलावा मंदिर और डिस्पेंसरी के समीप एक-एक एंबुलेंस का प्रबंध किया जाए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। साथ ही आयुष और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) द्वारा भी मेडिकल शिविर का आयोजन भी किया जाए।


12 ऑटो से श्रद्धालुओं को निशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि हरियाणा रोडवेज और सीटीयू द्वारा श्रद्धालुओं को मंदिर तक लाने-लेजाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाए। बैठक में बताया गया कि हरियाणा रोडवेज द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों का रूट भी माता मनसा देवी मंदिर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काली माता मंदिर कालका में भी पार्किंग स्थल से मंदिर परिसर तक 12 ऑटो के माध्यम से श्रद्धालुओं को निशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।

ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम गौरव चौहान, एसडीएम कालका लक्षित सरीन, नगराधीश मन्नत राणा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, एसीपी पंचकूला हरविंद्र सिंह, हरियाणा रोडवेज विभाग से यातायात मैनेजर डॉ. व्योम शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विकास गुप्ता, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, श्राइन बोर्ड के एसडीओ राकेश पाहूजा समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed