{"_id":"58c6d57c4f1c1bb76032a12e","slug":"112-year-old-steam-engine-kc520-rolls-down-kalka-shimla-heritage-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब छुक-छुक कर दौड़ा 112 साल पुराना भाप का इंजन, देखने वालों की लाइन लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब छुक-छुक कर दौड़ा 112 साल पुराना भाप का इंजन, देखने वालों की लाइन लगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
हेरिटेज ट्रैक पर दौड़ा भाप का इंजन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर होली के मौके पर एक बार फिर 112 साल पुराना भाप का इंजन दौड़ता दिखाई दिया। तीन डिब्बों को इंजन के साथ जोड़ा गया था। इन तीनों डिब्बों में पर्यटकों ने सवारी की। पिछले महीने भी ट्रैक पर स्टीम इंजन को दौड़ाया गया था। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर इस इंजन को चलाने के लिए पहले से रेलवे ने तैयारियां कर रखी थी।
सुबह रेलवे स्टेशन से पर्यटक डिब्बों में सवार हुए, और इस सुहाने सफर पर निकल पड़े। पुरानी यादों को तरोताजा करने के लिए लोगों की भी भारी भीड़ मौजूद थी। बता दें कि उत्तर रेलवे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस ऐतिहासिक हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर इस भाप इंजन को समय-समय पर चलाता रहा है। 1903 में जब पहली बार रेल चली थी तो केसी 520 नाम के इसी इंजन ने बोगियों को खींचा था।

#WATCH: 112-year-old steam engine KC520 rolls down Kalka-Shimla heritage track. It is a major attraction for visiting tourists. (HP) pic.twitter.com/LIZ7Fs9Qm9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 13, 2017