फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   112 numbers came in two days 470 calls

112 नंबर दो दिन में आईं 470 कॉल्स, आधे से ज्यादा खाना पहुंचाने के लिए

Wed, 01 Apr 2020 01:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
112 numbers came in two days 470 calls
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन 112 पर सबसे ज्यादा कॉल्स खाना पहुंचाने के लिए आ रही हैं। 29 और 30 मार्च के बीच कुल 470 कॉल्स आई हैं, जिनमें 262 कॉल्स शहर के विभिन्न हिस्सों में खाना पहुंचाने के लिए आई हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि शहर में जरूरतमंदों को खाने की समस्या हो रही है और हजारों ऐसे लोग हैं, जिन तक प्रशासन का पैक्ड खाना नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

29 मार्च को खाना पहुंचाने के लिए कुल 144 कॉल आईं, जबकि 30 मार्च को 118 कॉल्स आईं। इनमें सबसे ज्यादा दक्षिणी इलाके से कॉल्स आईं। कर्फ्यू उल्लंघन की भी कंट्रोल रूम पर इन दो दिनों में दर्जनों कॉल पहुंचीं। 29 मार्च को कंट्रोल रूम पर 43 लोगों ने कॉल कर बताया कि किस तरह से लोग प्रशासन की ओर से लगाई गई पाबंदियों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसमें शहर के दक्षिणी इलाके में सबसे ज्यादा शिकायतें मिली।
विज्ञापन

दक्षिणी सेक्टरों से कंट्रोल रूम पर कुल 26 कॉल, ईस्ट में स्थित सेक्टरों से 13 और सेंट्रल सब डिवीजन से चार कॉल आई। इसी तरह 30 मार्च को कंट्रोल रूम पर कर्फ्यू उल्लंघन की 41 कॉल मिली, जिसमें सबसे ज्यादा दक्षिणी सेक्टरों से कॉल्स आईं। इसी तरह 29 मार्च को गैर कानूनी तरीके से गैदरिंग (धारा 144 के उल्लंघन) की कंट्रोल रूम पर कुल 47 शिकायतें मिलीं, जो 30 मार्च को घटकर महज 9 ही रह गईं। इसके अलावा कंट्रोल रूम पर पब्लिक प्लेस पर बच्चों के खेलने, शॉप-ऑफिस के खुला होने की भी शिकायतें पहुंचीं। हालांकि, इन दो दिनों में क्वारंटीन पेशेंट की वायलेशन और कंस्ट्रक्शन जारी होने की कोई खबर कंट्रोल रूम पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed