फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   111 patients of corona found, one died in Tricity

ट्राइसिटी में कोरोना के 111 मरीज मिले, एक की मौत

Fri, 04 Jun 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
111 patients of corona found, one died in Tricity
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में वीरवार को कोरोना से जहां चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई, वहीं 366 नए संक्रमित मिले। मृतकों में एक चंडीगढ़ और 3 मरीज मोहाली के रहने वाले थे। पंचकूला में एक भी मौत की पुष्टि नहीं हुई। नए संक्रमितों में चंडीगढ़ के 111, मोहाली के 191 और पंचकूला के 64 मरीज शामिल हैं। संक्रमण के साथ मृत्यु के आंकड़ों के भी घटने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रशासन तक ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान धनास निवासी 55 वर्षीय पुरुष के रूप में हुई, जिन्होंने जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण नियंत्रण में आने के बावजूद लोगों को अभी बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। वहीं जल्द से जल्द टीकाकरण भी करवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि जिस तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है उससे बचाव में टीकाकरण का अहम रोल होगा। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 2775 लोगों की कोरोना जांच की। जिनमें से 37 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 1135 रह गई है जबकि अब तक 762 लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार को मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 20 संक्रमित मरीज मिले। इसके अलावा धनास में 7 , मौलीजागरां व रामदरबार में 4-4 , सेक्टर 26 में 5 , सेक्टर 22 में 5, सेक्टर 31 में 5 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं एकांतवास से 226 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed