फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 students of government schools of Bathinda will get free coaching for JEE Mains and Advance

Bathinda: सरकारी स्कूलों के 11 विद्यार्थी मुफ्त करेंगे JEE मेंस और एडवांस की तैयारी, दिल्ली में करेंगे कोचिंग

Wed, 02 Aug 2023 11:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 11:41 AM IST
सार

एचएमईएल ने सीएसआरएल के इस प्रोग्राम से जुड़कर इसके पहले चरण में साल 2022 में जिले से दो छात्राओं का चयन कर उन्हें दिल्ली में कोचिंग दिलवाई गई थी, जो जेईई मेंस क्लीयर कर चुकी हैं और अब कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रही हैं।

विज्ञापन
11 students of government schools of Bathinda will get free coaching for JEE Mains and Advance
चयनित छात्र-छात्राओं के साथ रिफाइनरी व सीएसआरएल के अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एचएमईएल गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी अपनी सीएसआर पहल के तहत 42 सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। इसी क्रम में जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों की उच्चशिक्षा में आर्थिक तंगी रुकावट न बने, इसके लिए एचएमईएल ने सेंटर फॉर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लीडरशिप सीएसआरएल के साथ नवंबर 2022 में भागीदारी की थी। इस योजना के दूसरे चरण में जिले के सरकारी स्कूलों से 11 छात्रों का चयन किया है, जिन्हें आईआईटी व एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिले के लिए जेईई परीक्षा की तैयारी दिल्ली में सीएसआरएल की तरफ से करवाई जाएगी। इनके रहने खाने, पढ़ने व किताबों तक का पूरा खर्च एचएमईएल उठाएगा।

विज्ञापन


एचएमईएल ने सीएसआरएल के इस प्रोग्राम से जुड़कर इसके पहले चरण में साल 2022 में जिले से दो छात्रों का चयन कर उन्हें दिल्ली में कोचिंग दिलवाई थी, जो जेईई मेंस क्लीयर कर चुके हैं और अब कॉलेज में दाखिले की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

22 स्कूलों के 600 छात्रों के एग्जाम के बाद 11 का चयन

सीएसआरएल की तरफ से आयोजित परीक्षा में इस बार 22 स्कूलों के 600 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 11 छात्रों का चयन किया गया है। इनमें पांच बठिंडा मैरिटोरियस स्कूल, एक भुच्चो कलां सरकारी स्मार्ट स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय से तीन, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगी कलां और शहीद संदीप सिंह सरकारी स्कूल परसराम नगर के एक-एक छात्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें अब दिल्ली में सीएसआरएल जेईई मेंस व जेईई एडवांस की तैयारी करवाएगा ताकि वह देशें के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेकर उच्च शिक्षा हासिल कर सकें। इस योजना का सरकारी स्कूल से 12वीं में 75 फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाले और सालाना पांच लाख से कम आय वाले ही लाभ हिस्सा ले सकते हैं।

पहले चरण में दो छात्राओं ने पास की जेईई मेंस परीक्षा

सीएसआरएल के इस प्रोग्राम के पहले चरण में जिले की दो छात्राओं अनमोल कौर निवासी गांव फूल व गुरविंदर कौर निवासी गांव बाठ को दिल्ली में सेंटर फॉर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लीडरशिप के मार्फत कोचिंग दिलाई गई थी। इसकी बदौलत इन दोनों छात्राओं ने जेईई मेंस की प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया और इसे क्वालीफाई कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed