{"_id":"57dc364a4f1c1b0d47d489fe","slug":"11-quintals-30-kg-polythene-bags-seized-in-manimajra","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ को ग्राहक बना भेजा, SDM का छापा, 11 क्विंटल पॉलिथीन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ को ग्राहक बना भेजा, SDM का छापा, 11 क्विंटल पॉलिथीन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
polythene bags seized
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ईस्ट तपस्या राघव ने शुक्रवार को मनीमाजरा के गोविंद पुरा स्थित एक मकान में बने गोदाम में छापामारी करके 11 क्विंटल 30 किलो पॉलिथीन बैग जब्त किया है। पवन कुमार गोविंद पुरा बाजार में बालाजी ट्रेड के नाम से दुकान करता है। एसडीएम ने बताया कि पहले भी उसकी दुकान से पॉलिथीन जब्त करके चालान किया जा चुका था, लेकिन उनको फिर सूचना मिली कि दुकानदार अभी भी पॉलिथीन बैग बेचता है। इसके बाद उन्होंने स्टाफ के कर्मचारियों को इस पर नजर रखने को कहा था।
कर्मचारी चार दिन से लगातार दुकानदार से पॉलिथीन बैग ले रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने ज्यादा मात्रा में पॉलिथीन को मांग दुकानदार से रखी। उसे लाने के लिए दुकानदार एक मकान में बने गोदाम में ले गया। गोदाम का पता चलते ही फिर उन्होंने अपने स्टाफ के साथ वहां रेड कर दी। इस रेड में उनके साथ देने के लिए मौके पर नगर निगम के एमओएच विंग के सुपरवाइजर रामफल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह राणा, इंस्पेक्टर दर्शन सिंह, इंस्पेक्टर मिकी और एक दर्जन कर्मचारी के साथ वहां पहुंचे। सबने तीनों कमरों से पॉलिथीन निकालकर बैगों में भरे। इतने सारे पॉलिथीन से एक ट्रक भर गया। पॉलिथीन का वजन 11 क्विंटल 30 किलो निकला।
स्टाफ के कर्मचारी इस तरफ पॉलिथीन विक्रेताओं और इलाके में चल रही अवैध बेकरियों, और दूध डेयरियों पर नजर रखे हुए है। आने वाले दिनों में ऐसे ही सबसे जगह रेड करके अवैध कामों को रोककर उचित कार्रवाई की जाएगी। - तपस्या राघव, एसडीएम ईस्ट