फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 patients admitted as soon as mini covid care center starts

मिनी कोविड केयर सेंटर के शुरू होते ही 11 मरीज भर्ती

Tue, 04 May 2021 02:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
11 patients admitted as soon as mini covid care center starts
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित बाल भवन के वर्किंग वुमन हॉस्टल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी का 50 बेड का अस्पताल सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन कुछ ही घंटो में 11 मरीज भर्ती हो गए और 15 मरीजों ने मंगलवार को भर्ती होने के लिए अग्रिम पंजीकरण कराया है। सोसायटी के सदस्यों का कहना है कि मरीजों की संख्या को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि मंगलवार को सभी बेड भर जाएंगे।
विज्ञापन

बाल भवन के मिनी कोविड केयर सेंटर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, यशपाल गर्ग समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारी भी सेंटर में दी जा रही सुविधाओं को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। परिदा ने कहा कि तेरा ही तेरा मिशन और श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी ने एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अन्य संस्थाओं व लोगों से भी आग्रह किया कि इस संकट की घड़ी में वह आगे आएं और जितना हो सके, लोगों की मदद करें। श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसायटी के एचएस सब्बरवाल ने बताया कि सेंटर में 40 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। मरीजों को खाना भी यहीं से दिया जा रहा है। हर समय डॉक्टर व नर्स मौजूद रहेंगे। पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर व ग्लब्स आदि भी संस्था की तरफ से ही मुहैया कराए जाएंगे। इलाज के दौरान लगने वाली दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जो भी मरीज भर्ती रहेंगे, उनके मनोरंजन के लिए टीवी लगाए गए हैं। सेंटर के बाहर हर वक्त एंबुलेंस खड़ी रहेगी और उसमें वेंटीलेटर की सुविधा है ताकि आपात की स्थिति में मरीजों को वेंटिलेटर सपोर्ट दिया जा सके। सब्बरवाल ने बताया कि ये सभी सुविधाएं मुफ्त में रहेंगी, किसी भी मरीज से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

अब इंदिरा हॉलीडे होम में भी बनेगा सेंटर
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की संस्था कंपीटेंट फाउंडेशन और भारत विकास परिषद की तरफ से अब सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर में नहीं बल्कि सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम में मिनी कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जाएगी। मिनी कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सीईओ आईएएस यशपाल गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सेक्टर-19 का कम्युनिटी सेंटर मिनी कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए उपयुक्त नही है, इसलिए जगह को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed