{"_id":"af8c7b650337673270c9b4a0e60692c8","slug":"11-man-victim-of-dog-bite-in-kalka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों को कुत्तों ने काटा, अस्पताल में लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोगों को कुत्तों ने काटा, अस्पताल में लगी लंबी कतार
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका, पंचकूला
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका शहर में शुक्रवार को कुत्तों ने 11 लोगों को निशाना बनाया। एक कुत्ते ने एक ही स्थान पर तीन लोगों को काटा। कुत्तों के कहर से पीड़ितों का सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए सारा दिन कतार लगी रही।
विज्ञापन
कुत्तों के काटने से पीड़ितों की कतार लगने से एक पल के लिए डाक्टर भी हैरान रह गए। वहीं अस्पताल से आठ लोगों को कसैली रेफर किया गया है। लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि शहर में कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन निगम अधिकारी इन्हें पकड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ितों में पपलोहा से टेकचंद, टगरा कली राम से अच्छरूराम, माजरा से शुभम, भैरो की सैर से दीवान, रेलवे कालोनी से ममता, खटीक मोहल्ला से विजय, अप्पर मोहल्ला से तिलक राज, बालाजी रोड़ से सचिन, कुराड़ी मोहल्ला से अमित, माडल टाउन से पम्मी सहित एसपीरंगा को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन
पीड़ित दीवान चंद ने बताया की वह विजय कुमार तथा सचिन के साथ गांधी चौक पर खडे़ थे। अचानक एक कुत्ते ने विजय कुमार की टांग पकड़ ली तभी सचिन और वह कुत्ते से उन्हें छुड़ाने लगे तो उन्हें भी काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही षार्षद सोमनाथ ने कुत्ते पकड़ने की टीम को सूचित किया।