{"_id":"63a4abe17f9ad753e177abd7","slug":"11-lakh-people-did-not-get-single-dose-of-corona-vaccine-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Virus: ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, पंजाब में 11 लाख लोगों ने नहीं लगवाया एक भी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Virus: ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, पंजाब में 11 लाख लोगों ने नहीं लगवाया एक भी टीका
Fri, 23 Dec 2022 12:43 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Dec 2022 12:43 AM IST
सार
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र द्वारा एडवाइजरी जारी होने के बाद संक्रमित पाए जाने वाले सभी कोविड सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाने का निर्देश सभी स्वास्थ्य इकाइयों को दिया है। विभाग के गुरुवार तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पंजाब में अब तक 18,33,275 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का खतरा फिर से सामने खड़ा है लेकिन पंजाब में करीब 11 लाख लोगों को कोविड का पहला टीका ही नहीं लगा है। कोरोना से बचाव का कवच माने जा रहे कोविड टीकाकरण को लेकर लाखों लोगों में उत्साह की कमी देखी गई है। इसे जागरूकता का अभाव कहें या कोई अन्य कारण। पंजाब में लगभग 11 लाख लोगों ने कोविड का पहला टीका ही नहीं लगवाया है, जबकि करीब 40 हजार लोग ऐसे हैं जो पहली खुराक तो ले चुके हैं लेकिन उन्होंने दूसरी डोज नहीं ली है। इसी तरह करीब नौ लाख लोगों को बूस्टर डोज नहीं लगी है।
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र द्वारा एडवाइजरी जारी होने के बाद संक्रमित पाए जाने वाले सभी कोविड सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग करवाने का निर्देश सभी स्वास्थ्य इकाइयों को दिया है। विभाग के गुरुवार तक के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो पंजाब में अब तक 18,33,275 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में कुल 1,07,12,836 का टीकाकरण हो चुका है, जबकि 15 से 17 आयु वर्ग के 8,74,735 किशोरों को कोविड की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर 76,56,039 लोगों को कोरोना की दूसरी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने गुरुवार को राज्य में कोविड से बचाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित लहर को देखते हुए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
सभी जिलों में कोविड डेडिकेटेड अस्पताल खोले गए हैं। राज्य में 790 लेवल टू पीडियाट्रिक बेड और 324 आईसीयू बेड मौजूद हैं। अमृतसर में एक पीडियाट्रिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस काम कर रहा है। खासकर बच्चों को कोविड से बचाने के लिए राज्य में 3518 अतिरिक्त बाल बेड मुहैया कराए गए हैं। ऑक्सीजन के लिए सभी एलएमयू प्लांट को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।