फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11 green corridors will be built in Chandigarh

Chandigarh News: शहर में बनेंगे 11 ग्रीन कॉरिडोर, साइकिल से घर, मार्केट-दफ्तर पहुंच सकेंगे लोग

Wed, 21 Dec 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 12:09 AM IST
सार

पहले चरण में दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिसमें कॉरिडोर नंबर-1 पटियाला की राव की तरफ से होकर गुजरेगा और कॉरिडोर नंबर-5 शहर के बीचोबीच एन-चो से होकर गुजरेगा। इस पर मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के साथ हुई बैठक में विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन
11 green corridors will be built in Chandigarh
साइकिल ट्रैक - फोटो : फाइल

विस्तार

साइकिल का इस्तेमाल घर आने-जाने, दफ्तर पहुंचने और मार्केट आने-जाने को बढ़ावा देने के लिए यूटी प्रशासन ने 11 ग्रीन कॉरिडोर बनाने का फैसला लिया है। ये कई चरण में बनेंगे, जिसकी शुरुआत जल्द होने जा रही है। पहले चरण में कॉरिडोर नंबर-1 और 5 के 17 किमी का काम पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 के प्रावधान के तहत ही नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट (एनएमटी) के लिए 11 ग्रीन कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इस संबंध में यूटी प्रशासन के अर्बन प्लानिंग विभाग ने मंगलवार को यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल को एक प्रेजेंटेशन दी। इसमें वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े, मुख्य वन संरक्षक देबेंद्र दलाई, डीसी यशपाल गर्ग, नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

 
बैठक में कहा गया कि नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने से शहर की हरियाली बढ़ेगी और लोगों की सेहत के लिए यह काफी अच्छा रहेगा। कहा कि शहर में साइकिल ट्रैक का जाल बिछा हुआ है, जिसका इस्तेमाल काफी संख्या में लोग कर भी रहे हैं लेकिन अब साइकिल का इस्तेमाल दफ्तर आने-जाने वह अन्य कामों के लिए भी किया जाए, इसके प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। ग्रीन कॉरिडोर में मोटराइज्ड वाहनों के आने पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। यह कॉरिडोर ऐसे इलाकों से होकर गुजरेंगे, जहां आसपास मार्केट-दफ्तर व घर होंगे ताकि लोग आसानी से अपने रोजाना के कामों के लिए भी साइकिल का इस्तेमाल कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला की राव और एन-चो से होकर गुजरेंगे दो कॉरिडोर
पहले चरण में दो कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिसमें कॉरिडोर नंबर-1 पटियाला की राव की तरफ से होकर गुजरेगा और कॉरिडोर नंबर-5 शहर के बीचोबीच एन-चो से होकर गुजरेगा। इस पर मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के साथ हुई बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। कॉरिडोर नंबर-1 कुल 9 किलोमीटर का है, जबकि कॉरिडोर नंबर-5 कुल 8 किलोमीटर का होगा। 


सलाहकार धर्मपाल ने उनको जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। इसकी जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग को दी गई है, जो वन विभाग के साथ मिलकर काम करेगा। सलाहकार धर्मपाल ने इंजीनियरिंग विभाग को वर्तमान के साइकिल ट्रैक को भी जल्द से जल्द ठीक करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed