{"_id":"61352ac28ebc3e266350fe19","slug":"11-faculties-will-get-new-deans-if-senate-is-formed-chandigarh-news-pkl4258097150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनेट गठित हुई तो 11 संकायों को मिल जाएंगे नए डीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनेट गठित हुई तो 11 संकायों को मिल जाएंगे नए डीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट का गठन होते ही 11 संकायों को नए डीन भी मिल जाएंगे। इन सभी के लिए भी चुनाव होगा। हालांकि सीनेट के गठन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अभी स्नातक वर्ग के चुनाव बाकी हैं। मनोनीत सदस्यों की सूची भी अभी जारी नहीं हुई है। सूची जारी होने मेें अभी और भी समय लग सकता है।
जानकारी के अनुसार पिछले साल सीनेट के चुनाव होने थे और उसी दौरान डीन का चुनाव भी, लेकिन कार्यकाल सभी का खत्म हो गया। विभागों का संचालन डीन करते हैं। शोध से लेकर विभागों के पाठ्यक्रम निर्धारण तक में इनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुछ माह पहले चांसलर कार्यालय ने उच्च स्तरीय समिति बनाई गई। इस समिति ने पीयू शासन सुधार के लिए सिफारिशें चांसलर को भेजीं। उन्हीं सिफारिशों में यह भी शामिल था कि डीन का चुनाव न करवाया जाए। यह एकेडमिक पद है, जिस पर विभाग के वरिष्ठ शिक्षक का चयन किया जाए। बाहरी लोगों को इस पर न बैठाया जाए। इसके बाद संभावनाएं नजर आ रही थीं कि न सीनेट का चुनाव होगा और न डीन का, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीनेट का चुनाव लगभग हो गया है।
सीनेट के साथ ही जुड़ा है डीन का चुनाव
सूत्रों का कहना है कि जैसे ही स्नातक वर्ग का चुनाव पूरा होगा, उसी के साथ डीन का चुनाव भी शुरू हो जाएगा। डीन का चुनाव पुराने तरीके से ही होगा। हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि हाईकोर्ट ने सीनेट के चुनाव करवाने के आदेश दिए हैं। डीन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है, लेकिन सीनेट चुनाव से ही डीन का चुनाव जुड़ा है, उसे अलग नहीं किया जा सकता। ऐसे में डीन के चुनाव की संभावनाएं प्रबल हैं। इसी के मुताबिक कला, विज्ञान, कंबाइंड, मेडिकल, कानून समेत 11 संकायों को डीन मिलेंगे। हालांकि पीयू प्रशासन इस मामले पर कोई भी बयान देने को तैयार नहीं है।