{"_id":"6269aaa35524c80b82289378","slug":"10th-english-paper-came-easy-smile-on-the-face-of-students-chandigarh-news-pkl4489597179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं अंग्रेजी का पेपर आया आसान, छात्रों के चेहरे पर छाई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं अंग्रेजी का पेपर आया आसान, छात्रों के चेहरे पर छाई मुस्कान
विज्ञापन
सेक्टर- 35 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी पेपर देने के बाहर आते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड की तरफ से दसवीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर हुआ। पेपर देने के बाद बाहर आए छात्रों के चेहरे खिले हुए थे। उन्होंने बताया कि पेपर आसान आया था। सुबह साढ़े 10 बजे परीक्षा की शुरुआत हुई। इसके लिए छात्रों ने साढ़े 9 बजे से ही केंद्र के अंदर शुरू कर दिया। दस बजे प्रवेश बंद कर दिया गया था। छात्रों ने बताया कि सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर के आधार पर ही परीक्षा में सवाल पूछे गए थे। सीबीएसई की ओर से दो साल बाद ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं।
बुधवार को शहर के 56 स्कूलों में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 24 सरकारी स्कूल, 3 केंद्रीय विद्यालय और 29 निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास की प्राचार्य सीमा ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए पेपर ठीक था। छात्रों ने बताया कि रीडिंग और राइटिंग के प्रश्न आसान थे। वहीं परीक्षा कुल 40 अंक की थी। पाठ्यक्रम आधा होने के कारण विद्यार्थियों के लिए परीक्षा अधिक आसान रही, क्योंकि इसने तनाव को कम कर दिया था। विद्यार्थियों को नए पैटर्न के आधार पर सीबीएसई की ओर से वेबसाइट पर जारी सैंपल पेपर के माध्यम से तैयारी करवाई गई थी, इसलिए अधिक परेशानी नहीं हुई।
विद्यार्थी बोले- पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई
दसवीं के छात्र अभिषेक ने बताया कि राइटिंग और व्याकरण का हिस्सा आसान था। पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई। उम्मीद है 30-35 के करीब अंक हासिल कर लेंगे। छात्रा प्रभजोत ने बताया कि सैंपल पेपर हल किए थे इसलिए पेपर हल करने में अधिक कठिनाई हुई। इसके साथ पेपर ज्यादा लंबा भी नहीं था। उधर, डीएवी स्कूल-15 प्राचार्य अनुजा शर्मा ने बताया कि सीबीएसई ने ऑनलाइन कक्षाओं में चले सत्र को मद्देनजर रखते हुए पेपर को डिजाइन किया। विद्यार्थी परीक्षा के बाद खुशी जता रहे थे। परीक्षा का स्तर आसान था। इसके साथ ही पाठ्यक्रम आधा था, इसलिए विद्यार्थियों को तैयारी करने में भी अधिक कठिनाई नहीं हुई।