फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th death in pinjore himshikha colony cylinder blast

सिलेंडर ब्लास्टः हिमशिखा कालोनी में एक और ने दम तोड़ा

Thu, 03 Dec 2015 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:10 PM IST
विज्ञापन
10th death in pinjore himshikha colony cylinder blast

पिंजौर की हिमशिखा कालोनी में दिवाली से एक दिन पूर्व हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 10वीं मौत भी हो गई। बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा। कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में हादसे में घायल महिला रामेश्वरी देवी (60) का इलाज चल रहा था। देर रात उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। रामेश्वरी देवी का अंतिम संस्कारण बुधवार को मनीमाजरा के श्मशान घाट में किया गया। हिमशिखा कालोनी में वे अपने बच्चों सहित किराए के मकान में रहती थीं।
विज्ञापन


क्या थी घटना:
दिवाली से एक दिन पूर्व रात करीब 10 बजे कालोनी के मकान नंबर 349 में हुई इस घटना से कालोनी निवासी अभी तक उबर नहीं पाए। मृतक कृष्णपाल बंसल के परिवार के अनुसार दिवाली से एक दिन पूर्व पूजा के बाद दीया पोते को रखने के लिए दिया था। उसने दीया घर में इधर उधर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे सभी घर की पहली मंजिल पर खाना खाने चल गए। सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई और लपटें तेजी से ऊपर उठने लगी। बंसल परिवार एक बार तो घर से बाहर गली में आ गया, लेकिन गली में खड़ी गाड़ी और सामान को बचाने के लिए दोबारा घर में चला गया। इसी दौरान घर में पहला ब्लास्ट हुआ, जिसमें बंसल परिवार के 7 सदस्यों में से 4 बुरी तरह झु़लस गए।


क्यों हुए इतने ज्यादा घायल:
जैसे ही आग लगने के बाद चीख पुकार मची आसपास के लोग सहायता के लिए गली में इकट्ठा हो गए। दूसरा ब्लास्ट हुआ और चारों ओर चीख पुकार मच गई। घटना में 34 लोग घायल हो गए। इसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में विकास भारद्वाज उर्फ बॉक्सर, कृष्णपाल बंसल, विकास बंसल, सचिन बंसल, तनु बंसल, योगेश कुमार उर्फ पहलवान, अभिमन्यु, डाक्टर विष्णु, रूपलाल और  रामेश्वरी देवी का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed