{"_id":"5eea54808ebc3e43301135d0","slug":"10th-class-student-commits-suicide-at-nayagaon-near-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं का छात्र फंदे पर झूला, बताया जा रहा सुशांत सिंह की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं का छात्र फंदे पर झूला, बताया जा रहा सुशांत सिंह की मौत बर्दाश्त नहीं कर पाया
Wed, 17 Jun 2020 11:08 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयागांव (मोहाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नयागांव (मोहाली)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मोहाली में बुधवार को एक 10वीं कक्षा के 16 साल के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी है। अभी खुदकुशी के कारण का पता नहीं चल पाया है। छात्र के परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज करवाने से इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक छात्र ने नयागांव की डिस्पेंसरी के नजदीक फंदे से लटककर जान दी है। उसने चंडीगढ़ सेक्टर-44 में एक नामी स्कूल से 10वीं की परीक्षा दी है।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि रात को सोने से पहले बेटे ने मेरे पैर भी दबाए थे। आस-पास के लोगों ने बताया कि यहां के सभी बच्चों में उसका व्यवहार बहुत अच्छा था और पढ़ाई में भी अव्वल था। नयागांव थाना प्रभारी एसएचओ अशोक कुमार ने कहा कि हमें खुदकुशी की सूचना मिली थी लेकिन मृतक के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत का फैन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का बड़ा फैन था। वह सुशांत की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और इसी से दुखी होकर उसने भी अपने चहेते स्टार की तरह फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक छात्र 14 जून से ही सोशल मीडिया और अखबारों में सुशांत की मौत की खबर के बाद से अंदर ही अंदर सदमे में था। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसका सुपर हीरो जिंदगी से हारकर मौत को गले लगा सकता है। इसके बाद से वह काफी डिप्रेशन में था। लेकिन इसकी पक्के तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन