फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   10th class student caught with 15 kg heroin and 8.40 lakh drug money in Amritsar

Amritsar: दसवीं का छात्र 15 किलो हेरोइन और 8.40 लाख ड्रग मनी के साथ पकड़ा गया, नशा तस्कर रेशम फरार

Thu, 09 Feb 2023 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Feb 2023 11:18 PM IST
सार

नाके पर पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया। उसके पास एक बैग था, जिसमें हेरोइन और ड्रग मनी थी। रेशम सिंह को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। उसके खिलाफ पहले ही तस्करी के अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
10th class student caught with 15 kg heroin and 8.40 lakh drug money in Amritsar
पकड़ी गई हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने अमृतसर की रामतीर्थ रोड पर नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। किशोर दसवीं का छात्र है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी नशा तस्करी में शामिल हैं। आरोपी का पिता और दादा नशा तस्करी में 20-20 साल की सजा काट रहे हैं। किशोर का चाचा भी 20 किग्रा हेरोइन के साथ दबोचा गया था और वह भी जेल में बंद है। किशोर के साथ कुख्यात नशा तस्कर रेशम सिंह भी था, जो मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।

विज्ञापन

डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि एक सटीक सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ पुलिस ने रामतीर्थ रोड पर स्थित गांव माहल के पास नाका लगाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रोका तो रेशम सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि किशोर को पकड़ लिया गया। उसके पास एक बैग था, जिसमें हेरोइन और ड्रग मनी थी। रेशम सिंह को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। उसके खिलाफ पहले ही तस्करी के अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

इस तस्कर ने ही इस खेप को सीमा पार पाकिस्तान से मंगवाया था। पिछले दस दिनों में काउंटर इंटेलिजेंस ने यह दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। इससे पहले सीआई अमृतसर स्टाफ की ओर से 29 जनवरी को अमृतसर से ही तस्कर रछपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पुलिस ने तब 12 लाख 50 हजार रुपये और पांच लाख अलग से बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिग का सहारा ले रहे हैं तस्कर
पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि पंजाब के तस्कर अब सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए नशीले पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए नाबालिगों का सहारा ले रहे हैं। वहीं, गैंगस्टर भी टारगेट किलिंग और आतंकी हमले में नाबालिग को शामिल कर रहे हैं। मोहाली और तरनतारन आरपीजी अटैक में नाबालिगों की भूमिका सामने आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed