{"_id":"61158e998ebc3e3ba868b5f6","slug":"105-suspects-caught-by-siege-in-burail-chandigarh-news-pkl4233115161","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर पकड़े 105 संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त के मद्देनजर पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर पकड़े 105 संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। अमृतसर में टिफिन बम मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस भी सतर्क हो गई है। 15 अगस्त के मद्देनजर वीरवार तड़के पुलिस ने बुड़ैल क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 105 ऐसे संदिग्धों को पकड़ा, जो पुलिस के सवालों का गोलमोल जवाब दे रहे थे। इनका कोई सत्यापन भी नहीं हुआ था। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर बुड़ैल चौकी पहुंचे, जहां सत्यापन के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
15 अगस्त पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने के लिए साउथ डिवीजन के कार्यकारी डीएसपी देवेंद्र शर्मा की अगुवाई में वीरवार तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस टीम ने बुड़ैल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर-34 थाना प्रभारी, बुड़ैल चौकी इंचार्ज समेत तकरीबन 100 से अधिक पुलिसकर्मी थे। अलग-अलग 13 टीमें गठित की गई थीं। क्राइम ब्रांच व ऑपरेशन सेल ने पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र के चारों ओर से घेराबंदी कर चार जगहों पर नाका लगा दिया और लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान करीब 105 लोग पूछताछ में संदिग्ध पाए गए। इससे पहले बुधवार को ईस्ट डीएसपी की अगुवाई में बापूधाम क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान करीब 65 लोगों को हिरासत में लिया गया था। वहीं, सेंट्रल डिवीजन डीएसपी की अगुवाई में सेक्टर-25 कॉलोनी से 35 लोगों को हिरासत में लिया गया। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने वैरिफाई करने के बाद सभी को छोड़ दिया था। इनमें ज्यादातर लोग रिश्तेदार, जानकार या कोई दोस्त के घर आकर ठहरा था। पुलिस की यह कार्रवाई सुबह 7 बजे तक चलती रही।