फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   1000 Patwari Recruitments in Haryana

1000 पटवारियों की भर्ती पर लटकी तलवार

Thu, 04 Sep 2014 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Sep 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
1000 Patwari Recruitments in Haryana

हरियाणा में 1002 पटवारियों की भर्ती में हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमिशन चेयरमैन विजय कुमार पर मुख्यमंत्री के इशारे पर चहेतों को इंटरव्यू में अधिक अंक देने का आरोप लगा है।

विज्ञापन


मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट के जस्टिस के कनन की बेंच ने भर्ती फैसले पर आधारित कर दी है। फैसला विपरीत आता है तो पटवारियों की नौकरी जा सकती है।
विज्ञापन


फिलहाल, चयन पर कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया है। बेंच ने सरकार और कमिशन चेयरमैन से जवाब मांगा है। चयनित आवेदकों को कमिशन के माध्यम से नोटिस जारी किया गया है। अगली सुनवाई नौ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय मानकों से अधिक अंक निर्धारित किए

1000 Patwari Recruitments in Haryana

लदां कलां रेवाड़ी के प्रवीण कुमार ने एडवोकेट जैनेंदर सैणी के माध्यम से दायर याचिका में कहा है कि कमिशन ने छह दिसंबर 2011 को 1002 पदों के आवेदन मांगे थे और कुल 18673 आवेदन प्राप्त हुए थे।

सात जनवरी 2012 को भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन भी जारी किया था, एक जनवरी 2013 से अप्रैल 13 के अंतिम सप्ताह तक इंटरव्यू चले थे। कुल 75 अंकों में से इंटरव्यू के 25 अंक रखे गए थे।

आरोप है कि कमिशन ने इंटरव्यू के लिए सुप्रीम कोर्ट से तय मानकों से अधिक अंक तय किए। भर्ती का परिणाम 26 जुलाई 2014 को घोषित किया गया, लेकिन याचिकाकर्ताओं का नाम सूची में नहीं था।

कम योग्य आवेदकों को चुन लिया गया

1000 Patwari Recruitments in Haryana

आरोप है कि कई आवेदकों का अकादमिक रिकार्ड अच्छा होने के  बावजूद इंटरव्यू में कम अंक दिए गए, जबकि इंटरव्यू बेहतर हुआ था। इसके विपरीत कम अकादमिक दक्षता वालों को अधिक अंक देकर चयन कर लिया गया।

कमिशन ने ऐसी प्रक्रिया अपनाई, जिससे चहेतों को एडजस्ट किया जा सके। हवाला दिया गया कि 32.06 से लेकर 36.02 अकादमिक अंक वाले आवेदकों को इंटरव्यू में सात से 12 अंक दिए गए, जबकि 20.29 से 26.23 अकादमिक अंक वालों को इंटरव्यू में 20 से 22 अंक देकर चयन कर लिया गया।

मुख्यमंत्री के इशारे पर काम करने का आरोप

1000 Patwari Recruitments in Haryana

आरोप है कि चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के इशारे पर ही चहेतों को नौकरी में एडजस्ट करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई। इंटरव्यू सही ढंग से नहीं लिया गया।

18673 आवेदकों के इंटरव्यू सही ढंग से लेने को कम से कम दो वर्ष लगते, लेकिन यहां प्रक्रिया चार महीने में निपटा दी गई। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता भी तय नहीं की गई थी।

इन तथ्यों के साथ परिणाम रद्द करने, मामले की सीबीआई जांच करवाने, चयनित 1002 पटवारियों का चयन रद्द करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed